शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व स्कूटी बरामद

कोतवाली नगर पुलिस ने की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ा गया

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कोतवाली नगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। 16 फरवरी 2026 को कृष्णापुरी निवासी अक्षत जैन ने अपनी सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा संख्या 71/2026 दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें:  एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

इसके बाद 19 मार्च 2026 को जिला चिकित्सालय क्षेत्र से अशोक कुमार ने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी। इस पर मुकदमा संख्या 121/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित डबल टंकी के पास से नईम (32) निवासी रथेडी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  कीया कार की बुकिंग में युवती से धोखाधड़ी, 6.50 लाख लेकर भी नहीं की डिलीवरी

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर काली नदी पुल के पास शहीद मूर्ति के निकट गड्ढे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बरामद दोनों वाहन संबंधित मुकदमों से जुड़े हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नईम पुत्र शहीद , उम्र 32 वर्ष निवासी रथेडी थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस ने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (काला रंग) और एक एक्टिवा स्कूटी (सफेद रंग) बरामद की है, ये दोनों वाहन चुराए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा प्रकरण-रंगदारी के मुकदमे में मांगेराम त्यागी को क्लीन चिट!

Also Read This

मंगलौर पुलिस चौकी लोकार्पण, एसएसपी ने किया उद्घाटन

देवबंद मंगलौर रोड स्थित मंगलौर चौकी में प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार, नवनिर्मित भवन एवं चौकी सौंदर्यीकरण का उद्घाटन 23.03.2026 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण पहल देखी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री अभिनंदन सिंह ने विधि विधान से फीता काटकर मंगलौर पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सागर जैन, क्षेत्राधिकारी अमितेष सिंह, प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा तथा चौकी प्रभारी मंगलौर रोड अजब सिंह उपस्थित रहे। इसे भी पढ़ें:  जनता में सरकार के प्रति असंतोष, 2027 में खामियाजा भुगतेगी भाजपाः नसीमुद्दीन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने चौकी स्टाफ की सराहना की। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में

Read More »

बुढ़ाना तहसील में युवक का शव मिलने से सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच सीसीटीवी फुटेज खंगाली, परिजनों में युवक की मौत से मचा कोहराम, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील परिसर में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े सरकारी परिसर में शव मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील परिसर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि सुबह के समय तहसील में आने-जाने वाले लोगों की

Read More »

मेरठ कॉलेज पढ़ने गई युवती का अपहरण, पिता ने कराई एफआईआर

गैर सम्प्रदाय के युवक ने अपहरण के बाद सोशल मीडिया आईडी पर लगाई युवती के साथ फोटो, चार दिन से परिजन परेशान मीरापुर से मेरठ में शिक्षा ग्रहण जाती थी युवती, पे्रम-प्रसंग में युवती के जाने की चर्चा मुजफ्फरनगर। अपने घर से मेरठ के एक प्राइवेट मैनेजमेंट कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही युवती अचानक लापता हो गई। पिता ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसकी पुत्री मेरठ कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद उसका कोई भी पता नहीं चला, न वो वापस घर लौटी और न ही किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर ही उसका कोई पता चल पाया। उसकी तलाश के लिए परिजन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क नेत्र शिविर में 118 रोगी लाभान्वित

118 नेत्र रोगियों को नि:शुल्क उपचार परामर्श के साथ दवाईयां वितरित, 36 रोगी मोतियाबिंद आॅपरेशन के लिए चयनित मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 22 मार्च, 2026 को नि:शुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय

Read More »

ईद की रात अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, तीन भाइयों सहित चार गिरफ्तार

आधी रात पुलिस छापे में हुआ खुलासा, नवरात्र में प्रतिबंध के बावजूद घर में हो रहा था कटान शाहपुर के मौहल्ला कस्साबान में 80 किलो मांस, अवैध हथियार और पशु कटान के उपकरण बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नवरात्र के दौरान प्रतिबंध के बावजूद ईद की रात अवैध पशु कटान का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधी रात छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। शाहपुर थाना क्षेत्र के कस्सावान मोहल्ले में पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब नवरात्र के

Read More »

जमानत पर छूटे गैंगस्टर का आतंक, गवाही से इनकार पर किया हमला

पीडित की पत्नी-बेटे से मारपीट, गांव में घूमकर दे रहा जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र में जमानत पर बाहर आए एक आरोपी पर गवाही से इनकार करने की रंजिश में परिवार पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पहले कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन मामला बढ़ने पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही अभिषेक और उसके पिता राजीव से उसका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप

Read More »