ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

इंदिरा कॉलोनी में शिखा केंद्र पर समापन समारोह का आयोजन, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापना के साथ, 250 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर मुजफ्फरनगर में आयोजित नवशक्ति यात्रा का समापन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का प्रभावी अभियान बनकर उभरा। महिला उत्थान और बालिका शिक्षा को समर्पित समाजसेवी ममता अग्रवाल की इस पहल ने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में मजबूत संदेश दिया।

नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर शहर के मौहल्ला इंदिरा कॉलोनी स्थित एनजीओ खुशी हर पल द्वारा संचालित शिखा शिक्षा केंद्र में भाजपा की जिला मंत्री एवं प्रमुख समाजसेवी ममता अग्रवाल की महिला उत्थान के संकल्प को समर्पित नवशक्ति यात्रा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया।

इसे भी पढ़ें:  शातिर गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मामा घायल-भांजा हुआ फरार

बता दें कि चैत्र नवरात्र में महिला कल्याण, बालिका शिक्षा के उद्देश्य से ममता अग्रवाल ने नौ देवी, नौ बस्ती और नौ संकल्प के साथ इस नवशक्ति यात्रा अभियान को शुरू किया था। इसमें शहर की नौ मलिन बस्तियों में संसाधन और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे परिवारों की महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए कार्य किया गया। इस संपूर्ण यात्रा का संचालन भाजपा जिला मंत्री एवं समाजसेवी ममता अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बना।

शुक्रवार को नवशक्ति यात्रा के समापन समारोह के दौरान महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण और शारीरिक स्वच्छता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में शिखा केंद्र में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित की गई। इस मशीन के माध्यम से मात्र 5 रुपये का सिक्का डालकर महिलाएं आसानी से सैनिटरी पैड प्राप्त कर सकेंगी। यह पहल महिलाओं की स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में रोडवेज बस रुकवाने को चेयरमैन जहीर ने कसी कमर

इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए रक्त जांच की व्यवस्था की गई तथा कैल्शियम, आयरन और मल्टीविटामिन का वितरण भी किया गया, जिससे महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीति अग्रवाल, सोनिया लूथरा, संतोष शर्मा, रेखा अग्रवाल, रेणु चौधरी, मणि पटपटिया, निरुपमा, सीमा, शिप्रा पुरी, कल्पना शर्मा, लवली अरोड़ा, अनु गोयल, मोनाली सहित डॉ. आलोक कुमार और अमर सोनकर समेत अन्य समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए बेहद लाभकारी हैं। उन्होंने इस प्रयास के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन समारोह के तहत मूलचंद रिसोर्ट मेरठ रोड में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-स्वस्थ जीवन की अलख जगाने मुजफ्फरनगर में उमड़ा जनसैलाब

समाजसेवी ममता अग्रवाल ने कहा कि नवशक्ति यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना रहा, इस अभियान में नौ बस्तियों में करीब दो हजार से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच जाकर उनको जागरुक किया गया, जो इस सफल आयोजन के साथ अपने लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ। अंत में आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाटहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  शातिर गौकशों के साथ पुलिस की

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में भीषण आग, अफरातफरीहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  शातिर गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मामा घायल-भांजा हुआ फरारमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »