ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है।

बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से जमीन पर हमला करने और ड्रोन लॉन्च करने में सक्षम है। ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी युद्धपोतों को पीछे हटने पर मजबूर किया। वहीं अमेरिका का कहना है कि 101 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। यह मुकाबला दिखाता है कि अब युद्ध में सेकेंड्स के भीतर फैसले होते हैं और एक चूक भारी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें:  देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारीय इन गाड़ियों को राहत के आसार

अमेरिका ने B-2 बॉम्बर का इस्तेमाल कर ईरान के भूमिगत ठिकानों पर हमला किया। रडार में नहीं आता, 2 लाख पाउंड तक बम ले जाने की क्षमता, पहाड़ों के अंदर बने ठिकानों को निशाना, नतांज, फोर्ड और इस्फहान जैसे ठिकानों पर इसी से हमले किए गए। ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियारों में सबसे बड़ा बदलाव ड्रोन तकनीक ने किया है। FPV ड्रोन: टारगेट को लाइव देखकर हमला, शाहेद ड्रोन: ईरान का सबसे खतरनाक ड्रोन, परवेज ड्रोन: सुसाइड मिशन के लिए तैयार हिज्बुल्लाह ने दावा किया कि उसने मर्कावा टैंक पर FPV ड्रोन से हमला किया। युद्ध में सबसे चौंकाने वाली तकनीक लेजर आधारित ड्रोन डिफेंस सिस्टम है। हाई पावर लेजर बीम, 8 किमी तक पहचान, ड्रोन को तुरंत निष्क्रिय, एक ड्रोन को गिराने का खर्च सिर्फ ₹300 से ₹1000 बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बसंत पंचमी पर पूजा भी, नमाज भी

यह सिस्टम आयरन डोम जैसे महंगे सिस्टम का सस्ता विकल्प बनता दिख रहा है। ईरान ने ऐसी मिसाइलें इस्तेमाल कीं जिनसे हमले से पहले कई वॉरहेड निकलते हैं। एक मिसाइल, कई धमाके, डिफेंस सिस्टम के लिए बड़ी चुनौती, तेलअवीव समेत कई शहरों में असर इस युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़ा इस्तेमाल हुआ है। बड़े डेटा का विश्लेषण, टारगेट लॉक करने में मदद, मल्टी लेयर डिफेंस सिस्टम AI ने हथियारों की सटीकता और गति को कई गुना बढ़ा दिया है। ईरान ने अपने मिसाइल और परमाणु ठिकानों को पहाड़ों के नीचे छिपा रखा है।

इसे भी पढ़ें:  डिब्रूगढ़ में हाईवे बना रनवे: C-130J से उतरे PM मोदी, वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

मिसाइल स्टोरेज और लॉन्चर, एटॉमिक रिएक्टर, भारी सुरक्षा संरचना इन्हें खत्म करना अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। यह युद्ध साफ कर रहा है कि अब जंग सिर्फ जमीन या आसमान की नहीं, बल्कि तकनीक, डेटा और हथियारों की हो गई है। ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार सिर्फ जीत-हार तय नहीं कर रहे, बल्कि दुनिया को यह भी दिखा रहे हैं कि भविष्य की लड़ाई कैसी होगी।

Share This Article