मुजफ्फरनगर-बंदी को पेशी पर ले जाते समय पुलिसकर्मी का हार्ट फेल

प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से अचानक मौत होने की आशंका, पुलिस में शोक, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। जनपद अलीगढ़ की जिला कारागार में बंद चल रहे एक बंदी को सहारनपुर न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही पुलिस टीम के साथ एक दुखद घटना सामने आई। रास्ते में मुजफ्फरनगर पहुंचते ही टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो जाने से पुलिस में शोक व्याप्त हो गया तो वहीं इसकी सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम नजर आया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अलीगढ़ पुलिस के जवानों के साथ मृतक सिपाही के परिजनों को शव सौंप दिया गया। गमगीन परिजन पुलिसकर्मी के शव को लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गये थे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाई साइबर सुरक्षा

अलीगढ़ जिला कारागार से एक बंदी अपराधी अनिल पुत्र जगदीश निवासी अलीगढ़ को सहारनपुर न्यायालय में पेश करने के लिए अलीगढ़ से एक पुलिस टीम वज्र वाहन में सवार होकर सोमवार को रवाना हुई थी। इस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह के साथ हेड कांस्टेबल नारायण मोहन, दामोदर और मोहम्मद गुलफाम शामिल थे। बंदी को सरकारी वज्र वाहन से सहारनपुर ले जाया जा रहा था। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में प्रवेश करते ही इस पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल नारायण मोहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल वाहन रोककर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसों में किसान और बाइक एजेंसी कर्मचारी की मौत

अधिकारियों के निर्देश पर बंदी को समय पर न्यायालय में पेश करने के लिए टीम के अन्य सदस्य आगे रवाना हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी गुलफाम को अस्पताल में नारायण मोहन की देखभाल के लिए छोड़ दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और कुछ समय बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना हैड कांस्टेबल गुलफाम द्वारा अलीगढ़ पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी के साथ ही शहर कोतवाली पुलिस को भी दी। इसके साथ ही मृतक सिपाही के परिजनों को भी घटना से अवगत कराया गया।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि अस्पताल पहंुचकर पुलिस टीम ने मृतक सिपाही का पंचनामा भरवाने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया था। देर रात ही मृतक के परिजन भी यहां पहुंच गये थे। उनको घटना से अवगत कराया गया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के उपरांत सिपाही के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। अलीगढ़ पुलिस लाइन के आरआई अनुभव कुमार ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल नारायण मोहन 40 मूल रूप से फिरोजाबाद जनपद के कस्बा शिकोहाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें:  गुड़ की आवक में कमी से व्यापारी चिंतित, माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

Also Read This

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, एक मुकदमे में चल रहा था फरारआरोप है कि परिसर

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »

चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

सहारनपुर। चिलकाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बस स्टैंड चिलकाना के पास आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। इसे भी पढ़ें:  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी कोपुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिमरन सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड चिलकाना पर दो युवक संदिग्ध हरकत करते दिखाई दिए। आरोप है कि वे वहां से गुजर रही महिलाओं और छात्राओं को देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे

Read More »