एमजी पब्लिक स्कूल में 12वीं की 150 से अधिक बेटियों का भव्य अभिनंदन

एमजी चेरिटेबिल ट्रस्ट के चयेरमैन सतीश चंद गोयल द्वारा लाइफ टाइम मेमोरी के रूप में चांदी के सिक्के देकर किया गया सम्मानित, बेटियों का सम्मान देखकर भावुक हो गये अभिभावक

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्राओं के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह ने भावनाओं और प्रेरणा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इस आयोजन में बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए उन्हें विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में बेटियों पर मंच पर सम्मान पाता देखकर उनके अभिभावक भावुक नजर आये।

सरकूलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, एमजी पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  एनएच-58 पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस-एनएचएआई का संयुक्त निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के निर्देश

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) की 150 से अधिक छात्राओं के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी उपलब्धियों और आगामी जीवन यात्रा के लिए प्रोत्साहित करते हुए विशेष उपहार के रूप में चांदी के सिक्के भेंट किए गए। यह सम्मान एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिया गया, जिसे छात्राओं ने जीवन की यादगार उपलब्धि बताया।

समारोह के दौरान अपने संबोधन में एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने कहा कि आज यहां पर विद्यालय की छात्राओं के रूप में इन बेटियों को सम्मानित करना उनके लिए गर्व और आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने बताया कि उनके पिता कर्मयोगी स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल से मिली सेवा और समाज कल्याण की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए यह प्रयास लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के रूप में ऐसी छोटी-छोटी पहल भी कई परिवारों के लिए बड़ी खुशी का कारण बनती है और हमारी सेवा के रूप में यही भावना इस आयोजन के पीछे है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि बाबू जी स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल द्वारा शुरू की गई बेटियों के सम्मान की यह परंपरा निरंतर जारी है और इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए ईमानदारी और परिश्रम को अपनाने की सलाह दी। समारोह में बड़ी संख्या में छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच व्यवस्था को देखने सड़कों पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूप

इस दौरान कई अभिभावक अपनी बेटियों को मंच पर सम्मान प्राप्त करता देखकर भावुक नजर आए और विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों की शिक्षा यात्रा में दिए गए सहयोग की सराहना की। छात्राओं ने भी इस सम्मान को अपने जीवन का महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताते हुए विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस सम्मान कार्यक्रम ने न केवल छात्राओं का मनोबल बढ़ाया, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देने का काम भी किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा कांडः सीबीआई कोर्ट ने सुनाई तीन पुलिसकर्मियों को सजा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच व्यवस्था को देखने सड़कों पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »