खतौली जैन पाठशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अतिशय जैन प्रथम

खतौली की वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कस्बे का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पाठशाला के छह बच्चों ने भाग लिया, जिसमें अतिशय जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

यह प्रतियोगिता सन्मति संस्कार संस्थान, कोटा (राजस्थान) की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का विषय “भक्ष्य एवं अभक्ष्य” रखा गया था। इस विषय के जरिए बच्चों ने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि खान-पान से जुड़े संस्कार और जानकारी भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में जाम को लेकर डीएम सख्त, मेरठ की बसों पर प्रतिबंध

प्रतियोगिता में अतिशय जैन, पुत्र पुलकित जैन, ने अनार का अभिनय किया। प्रस्तुति के दौरान उन्होंने अनार के गुणों की जानकारी भी दी। उनके प्रदर्शन से निर्णायक मंडल प्रभावित हुआ और उन्हें प्रथम स्थान दिया गया। इसके साथ ही उन्हें 750 रुपये की नगद राशि भी प्रदान की गई।

खतौली से स्तुति जैन, पुत्री शशांक जैन, और आन्या जैन, पुत्री सचिन जैन, ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों बच्चों ने क्रमशः बैंगन और प्याज का अभिनय किया। संस्थान की ओर से दोनों को 300-300 रुपये की नगद राशि दी गई।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को दिनचर्या बनायें, नागरिक, समझें अपनी जिम्मेदारीः मीनाक्षी स्वरूप

इसी प्रतियोगिता में अरिकेत जैन, पुत्र श्री शशांक जैन, अर्श जैन, पुत्र श्री निशु जैन, और आरणा जैन, पुत्री श्री रिसभ जैन, ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किए। इन तीनों बच्चों को 200-200 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।

इन सभी विजेता बच्चों का सम्मान अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, खतौली की ओर से किया गया। सम्मान समारोह श्री दिगम्बर जैन मंदिर, पीसनो पाड़ा, खतौली में आयोजित हुआ। यहां फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोध

सम्मान समारोह में हितेष जैन, कल्पेन्द्र जैन, अनन्त वीर्य जैन, विनय जैन, सम्यक जैन, कुलदीप जैन, राजकुमार जैन, मुकेश आढ़ती, नवीन जैन, राहुल जैन, मदन जैन, रजनी जैन, शिल्पी जैन, अंजू जैन, रीतू जैन, सरिता जैन, अंजलि जैन, संतोष जैन, सुमन जैन और मिथलेश जैन सहित बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।

Also Read This

गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

हापुड़ में एक्सप्रेस वे पर नीलगाय से टकराई रामपुरी के अरविन्द त्यागी की बे्रजा कार, तीन घायल मुजफ्फरनगर। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परिवार की एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  गैर मुस्लिम स्कूलों की शिक्षा पद्धति पर टिप्पणी करने वाले मौलाना ने मांगी माफीपुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे अमरोहा से मेरठ की ओर जा रही ब्रेजा कार माधापुर के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा

Read More »

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ मुठभेड़, तीन थाना क्षेत्रों में शातिर बदमाशों पर शिकंजाकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को दिनचर्या बनायें, नागरिक, समझें अपनी जिम्मेदारीः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »