डिग्री कॉलेज के चीफ प्रोक्टर पर छात्र ने किया जानलेवा हमला

यूनिफॉर्म पहनकर न आने को लेकर टोकने से नाराज छात्र ने पीछे से किया वार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के एक महाविद्यालय में अनुशासन को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर एक छात्र ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अरविन्द पंवार पर एक छात्र ने हमला कर दिया। डा. पंवार महाविद्यालय में चीफ प्रोक्टर का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  HOLI-एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन, डीएम आवास पर उड़ा रंग-गुलाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 4 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 11.14 बजे की है। डा. पंवार जब कॉलेज के गेट नंबर-02 से बाहर निकल रहे थे, तभी पीछे से एक छात्र ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर छात्र की पहचान बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र निशांत कुमार के रूप में हुई है, जो ग्राम करहेड़ा का निवासी बताया गया है। बताया गया है कि दो दिन पहले, 2 अप्रैल को, उक्त छात्र को कॉलेज यूनिफॉर्म में न आने पर टोका गया था। इस दौरान छात्र ने अनुशासन समिति के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। स्थिति को देखते हुए उसे कॉलेज परिसर से बाहर जाने के निर्देश दिए गए थे। उस समय छात्र ने कथित रूप से प्रोफेसर को धमकी दी थी कि वह मौका मिलने पर उन्हें नुकसान पहुंचाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तितावी शुगर मिल के प्रबंधक ने 100 लोगों के खिलाफ कराई एफआईआर

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते छात्र ने पीछे से हमला करते हुए प्रोफेसर की गर्दन पर वार किया, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद भी छात्र ने लगातार हमला जारी रखा। हालांकि, प्रोफेसर के संभलने और उसे पकड़ने की कोशिश करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डा. पंवार ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। इससे पूर्व उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को भी लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  कूड़े के ढेर पर जली अवस्था में मिला गौवंश, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

Also Read This

जानसठ में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर के जानसठ कस्बे में खेलते समय ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Read More »

महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

खतौली क्षेत्र के गांव छछरपुर से निकली जागरूकता रैली में महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग उठी। 12 अप्रैल को लावड़ में भव्य समारोह आयोजित होगा।

Read More »

प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप: मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवसेना ने मुजफ्फरनगर में निजी और पब्लिक स्कूलों की फीस, ड्रेस और किताबों को लेकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का मुद्दा उठाया गया है। शिवसेना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया, जिसमें प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर न होने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कई प्राइवेट और पब्लिक स्कूल शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहे हैं। आरोप लगाया

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों-चौकियों में नई तैनाती

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले में 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के बाद खतौली, जानसठ, मंसूरपुर, चरथावल, भोपा, भौराकलां, खालापार और रतनपुरी समेत कई थाना और चौकी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। आदेश में निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को आईडीआरएस/पासपोर्ट सेल के साथ अग्रिम आदेश तक प्रभारी-112 का कार्य भी सौंपा गया है। वहीं निरीक्षक नरेश कुमार को लाइडर चौकी, थाना खतौली से अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक अक्षय कुमार को थाना खतौली से सलारपुर चौकी, थाना जानसठ तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  HOLI-एसएसपी ने पुलिस लाइन में

Read More »

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला: सबूतों पर उठे सवाल, मिली राहत

ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी देवेंद्र सिंह को जमानत दे दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे ठोस सबूत पेश नहीं किए गए, जिनसे यह साबित हो कि सेना से जुड़ी सामग्री वास्तव में पाकिस्तान के साथ साझा की गई थी। यह मामला मई 2025 का बताया गया है। आरोप था कि देवेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तान तक पहुंचाया। मामले की सुनवाई जस्टिस विनोद एस भारद्वाज कर रहे थे। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी पाया कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत

Read More »

बेटियों की शादी के लिए जोड़े 12 लाख रुपये चोरी: मुजफ्फरनगर में शादी में गया था परिवार, घर से नकदी गायब

मुजफ्फरनगर चोरी का एक बड़ा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्लूपुरा इलाके से सामने आया है। यहां मोहम्मद चांद के घर से 12 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार खालापार इलाके में एक शादी समारोह में गया हुआ था। मोहम्मद चांद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करीब दो घंटे के लिए घर से बाहर गए थे। जब परिवार लौटकर आया तो मुख्य गेट खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार ने नकदी तलाश की, लेकिन घर में रखे 12 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित के मुताबिक,

Read More »