मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय महिला की मौत

सहारनपुर निवासी महिला फिसलकर गिरी, ट्रेन की चपेट में आकर कटे दोनों पैर, अस्पताल में दम तोड़ा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सहारनपुर जिले की रहने वाली महिला की जान चली गई। ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ट्रेन में चढ़ते वक्त अचानक फिसलकर गिर पड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला के दोनों पांव कट गये, गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पमाल में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाने का भंडाफोड़

मृतका की पहचान 40 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है, जो सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव मंडोर की निवासी थी। परिजनों के अनुसार, सुनीता अपने पति ओमपाल और पारिवारिक पोत्र अर्जुन पुत्र नितिन कुमार के साथ दो दिन पहले मुजफ्फरनगर शहर में अपने भाइयों के घर मिलने आई थी। रविवार सुबह वह अपने परिवार के साथ वापस सहारनपुर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जहां यह हादसा हो गया। परिवार के सदस्य धर्मपाल शर्मा ने बताया कि जैसे ही सुनीता ट्रेन में चढ़ने लगी, उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ी। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

धर्मपाल के अनुसार, उनके परिवार में पांच भाई हैं और सभी गांव में ही अलग-अलग रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। ओमपाल सीमांत किसान है और अपनी जमीन पर कृषि कार्य करता है। परिवार पहले से ही कई दुख झेल चुका है। ओमपाल का इकलौता पुत्र वर्ष 2015 में कैंसर के कारण 16 वर्ष की आयु में चल बसा था। उसकी दो बेटियां रूपा और कीर्ति हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। छोटी बेटी कीर्ति का विवाह हाल ही में 21 फरवरी को संपन्न हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  क्रांतिसेना की पूर्व नेत्री के पति ने सूदखोरों के भय में कर ली आत्महत्या

घटना की जानकारी परिवार को अर्जुन ने फोन के माध्यम से दी। जब धर्मपाल ने ओमपाल से संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन पुलिसकर्मियों ने उठाया और हादसे की पुष्टि की। बताया गया कि घटना के बाद ओमपाल गहरे सदमे में है। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। हादसे के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। स्थानीय स्तर पर भी घटना को लेकर दुख व्यक्त किया जा रहा है।

Also Read This

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »