मुजफ्फरनगर जेई पर पर ट्रांसफार्मर और पोल चोरी करने काआरोप, शिकायत में बड़ा दावा

मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को लेकर गंभीर शिकायत सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर जेई पर आरोप है कि सिसौली क्षेत्र से दो ट्रांसफार्मर और लोहे के बिजली पोल हटवाकर दिनकरपुर मंगवाए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि सामान को बिजलीघर के पास एक खेत में छिपाया गया, जिसके बाद दोनों ट्रांसफार्मर  गायब हो गए। फिलहाल यह पूरा मामला शिकायत और आरोपों के दायरे में है।

इस मामले को लेकर दिनकरपुर निवासी शिवम त्यागी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने दावा किया कि उनके पास पूरे प्रकरण से जुड़े ठोस सबूत हैं। इनमें कथित तौर पर पोल छिपाने का वीडियो, अधिकारियों से हुई बातचीत की कॉल डिटेल और अन्य सामग्री शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  शादीशुदा इमाम ने धोखा देकर किया निकाह, सच्चाई खुली तो मेरठ में पत्नी का गला काटा और मुजफ्फरनगर में दर्ज कराई गुमशुदगी

शिवम त्यागी ने शिकायत में कहा है कि उनके पास पूरे मामले के पुख्ता प्रमाण मौजूद हैं। सबसे बड़ा दावा यह है कि उनके पास कथित तौर पर पोल छिपाने का वीडियो है। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से हुई बातचीत की कॉल डिटेल होने की बात भी कही है।

शिवम त्यागी ने आरोप लगाया कि उनके पिता मंगेराम त्यागी, जो बिजली विभाग में कार्यरत हैं, पर संबंधित जेई ने लगातार डबल ड्यूटी का दबाव बनाया। उनका कहना है कि इसी दबाव की वजह से उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि जब इस दबाव का विरोध किया गया, तो संबंधित जेई की ओर से धमकियां दी गईं और नौकरी से हटाने तक की बात कही गई। इतना ही नहीं, मानसिक दबाव बनाने के लिए थाना शाहपुर में झूठी शिकायत दर्ज कराने का भी आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टिकैत चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग, मांगेराम ने दिए एक लाख

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत का स्वर साफ बताता है कि परिवार अब इस मामले को केवल विभागीय बातचीत तक सीमित नहीं रखना चाहता।

Also Read This

मुजफ्फरनगर दरोगा वीडियो पर बवाल, महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

मुजफ्फरनगर में एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। मुजफ्फरनगर दरोगा वीडियो को लेकर बुढाना कोतवाली क्षेत्र में चर्चा तेज है। वीडियो को लेकर आरोप है कि परासौली चौकी पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में महिलाओं और युवकों के साथ अभद्रता की, मारपीट की कोशिश की और माहौल तनावपूर्ण बना दिया। फिलहाल यह मामला वायरल वीडियो और स्थानीय आरोपों के आधार पर सामने आया है। इसे भी पढ़ें:  खुजेडा में हिंसक टकराव, पथराव और गोलीबारी में मासूम सहित छह घायलस्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोप दरोगा गुलाब तिवारी पर लगे हैं। कहा जा रहा है कि वह

Read More »
मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता फर्जी हॉस्पिटल और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए

मुजफ्फरनगर में 200 फर्जी हॉस्पिटल चलने का दावा, हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर फर्जी हॉस्पिटल और अवैध क्लीनिक चलने के आरोप को लेकर बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठन ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष नवीन जांगिड़ समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में बड़ी संख्या में ऐसे अस्पताल और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जिनके दस्तावेज और संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने

Read More »

ईरान युद्धविराम के बाद भी नहीं थमे वार, तेहरान ने किया पलटवार

अमेरिका से हुए ईरान युद्धविराम के कुछ ही समय बाद बुधवार को भी हमले नहीं रुके। ईरान के लावन द्वीप पर एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ, जिसे ईरानी अधिकारियों ने दुश्मन का हमला बताया। वहीं, इन हमलों के जवाब में तेहरान ने यूएई और कुवैत पर नए मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जबकि बहरीन ने भी अपनी राजधानी मनामा पर हमले की बात कही। ईरानी तेल मंत्रालय के समाचार मंच शाना के मुताबिक, नेशनल ईरानी ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बताया कि इस केंद्र पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग १०:०० बजे हमला हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग

Read More »

महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा: शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने की हत्या थी

रामपुर । रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पति ने शारीरिक संबंध के दौरान पत्नी का गला दबा दिया। मौत के बाद आरोपी पत्नी का शव निर्वस्त्र हाल में बिस्तर पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। वह नशा मुकित केंद्र जा चुका है। यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के शिव विहार कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने

Read More »

मुजफ्फरनगर सर्राफा बाजार बंद, गैंगस्टर कार्रवाई पर बवाल

मुजफ्फरनगर में बुधवार को सर्राफा कारोबार पूरी तरह थम गया। वजह बनी शाहपुर थाना पुलिस की वह गैंगस्टर कार्रवाई, जिसके विरोध में जिला सर्राफा एसोसिएशन के नेतृत्व में व्यापारी सड़क पर उतर आए। बाजार बंद कर धरना दिया गया, नारे लगे और साफ चेतावनी दी गई कि मुकदमे वापस नहीं हुए तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। यह विरोध दो युवकों  तुषार वर्मा और वंश वर्मा  के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को लेकर था। व्यापारियों का कहना है कि दोनों को गलत तरीके से निशाना बनाया गया है। उनके मुताबिक इन दोनों पर पहले केवल अवैध तमंचा बरामदगी का एक पुराना मामला दर्ज था, जिसमें वे जेल भी

Read More »

यूपी ट्रैफिक नियम अध्यादेश: लंबित मुकदमे नहीं होंगे खत्म

यूपी ट्रैफिक नियम अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती और बढ़ने जा रही है। अब बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान और मुकदमे समय बीतने पर स्वतः समाप्त नहीं होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संशोधन प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। राज्य सरकार का कहना है कि यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में किया गया है। राज्यपाल की औपचारिक मंजूरी मिलते ही यह अध्यादेश पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा। गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक

Read More »