खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

खतौली में बुधवार को विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन शाखा खतौली और पीसनो पाड़ा मंदिर समिति के सान्निध्य में णमोकार मंत्र के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हुए और मंत्र जाप के साथ पूजन-ध्यान किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर खतौली के विभिन्न जैन मंदिरों, संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों में भी धार्मिक आयोजन हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने णमोकार महामंत्र के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह जैन धर्म का प्राचीन और सार्वभौमिक मंत्र है, जिसमें पंच परमेष्ठियों की वंदना की जाती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अंतिम मतदाता सूची जारी, 2.19 लाख नाम हटे

कलपेन्द्र जैन ने कहा कि विश्व णमोकार महामंत्र दिवस आस्था, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक जागृति का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस दिन मंत्र जाप, पूजन और ध्यान के जरिए लोगों को शांति, संयम और सद्भाव का संदेश दिया जाता है। सुशील जैन मंडी वालों ने अपने वक्तव्य में कहा कि णमोकार महामंत्र किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु की वंदना का मंत्र है। इसके जाप से मन को शांति और जीवन में सकारात्मक सोच मिलती है।

इसे भी पढ़ें:  छेड़छाड़ करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

वक्ताओं ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आयोजन लोगों को आत्मशुद्धि और आत्ममंथन का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में नैतिकता, अहिंसा और संयम जैसे मूल्यों को जीवन में उतारने पर भी जोर दिया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंत्र पाठ किया और धर्म व समाज से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोका

कार्यक्रम में सुनील जैन टीकरी, मनोज जैन आढ़ती, सुशील जैन सिल्लो, मुकेश आढ़ती, हितेश जैन, डॉ. विकास जैन, संजय जैन दादरी, अशोक जैन, राहुल जैन, अनन्त वीर्य जैन, मदन जैन, विनय जैन, सम्यक जैन, प्रदीप जैन टीकरी, अरुण जैन नंगली, सुनील जैन सर्राफ, जय भगवान जैन, रजनी जैन, रीतू जैन, बीना जैन, अंजू जैन और शिल्पी जैन समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »