सीएम योगी का निमंत्रण लेकर घर-घर पहुंच रहे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

13 अप्रैल को नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए आमजन को दिया जा रहा निमंत्रण, विकास कार्यों की दी जा रही जानकारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित जनसभा को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनसभा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस जनसभा में योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  अपने वोट के महत्व को समझें प्रत्येक नागरिकः मीनाक्षी स्वरूप

शुक्रवार को कपिल देव अग्रवाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों के घर-घर पहुंचकर उन्हें जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मुजफ्फरनगर विधानसभा के अंतर्गत केशव मंडल के रामपुरी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों को बताया कि किस प्रकार सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: राष्ट्र प्रेरणा स्थल से गमले चोरी, कार-स्कूटी से ले जाते दिखे लोग, FIR की तैयारी

इस अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया और समर्थन मिलने की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने जनसभा को लेकर उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में शामिल होने का भरोसा दिलाया। कपिल देव अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अपील भी कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा सकता है। जनसभा को लेकर प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं, जिससे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा सकें।

इसे भी पढ़ें:  खतौली एसआईआर विशेष अभियान से मतदाता जागरूकता
Share This Article