दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मिलकर सुनी पीड़ा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रेरित, जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर की कालोनी जनकपुरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक ही भ्रमण पर अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को मंत्री कपिल देव यहां आये थे और इसके अगले ही दिन बच्चों से किए गए वादे को निभाने पहुंचे मंत्री ने न केवल हालात का जायजा लिया, बल्कि शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

जनकपुरी क्षेत्र के निकट स्थित मलिन बस्ती में मंत्री कपिल देव ने बुधवार को दौरा कर वहां रहने वाले लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और बस्ती में रहने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या और परेशानियों की जानकारी ली। मंत्री कपिल देव अग्रवाल मंगलवार को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर वहां गये थे और इस दौरान बच्चों से हुए संवाद के दौरान यह बात सामने आई थी कि कई बच्चे अभी भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। इस पर चिंता जताते हुए मंत्री ने अपने वादे के अनुसार दोबारा बस्ती में पहुंचकर शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी को साथ लेकर उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक किया और सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में शातिर चोर पर बड़ी कार्रवाईः गैंगस्टर चार माह के लिए जिला बदर

प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने इस भ्रमण में मौजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को मौके पर ही निर्देश दिए कि बस्ती के पास ही उपलब्ध जमीन पर प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि बच्चों को दूर न जाना पड़े और उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ देश के समग्र विकास की मजबूत नींव रखती है। इस भ्रमण के दौरान मंत्री कपिल देव ने बस्ती में व्याप्त मूलभूत समस्याओं पर भी गंभीरता दिखाई। उन्होंने नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर घर तक बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए भी कहा गया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता का हुआ था कत्लः 13 साल चला मुकदमा, भाजपा के पूर्व विधायक सहित सभी आरोपी बरी

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बस्ती के विकास और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है और इसके लिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और नगरपालिका के एई निर्माण नैपाल सिंह तथा अन्य अधिकारियों को मलिन बस्ती में मूलभूत सुविधा विकसित करने के निर्देश दिये। यहां पर भाजपा केशव मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, मनोज लेमन, प्रवीण वर्मा, जगदीश पांचाल, सभासद पति सलेक चंद, सचिन प्रजापति, नमीष चंदेल एवं अन्य गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  लापता की मौतः खतौली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Also Read This

तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला ने अधिवक्ता को बनाया शिकार, नौ लाख के जेवर लेकर फरार

भूत-प्रेत का साया बताकर घर में घुसी, पोटली बदलकर सोने के आभूषण कर दिए गायब, सीसीटीवी में साथी युवक की मौजूदगी भी आई सामने मुजफ्फरनगर। अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर अधिवक्ता और उनके परिवार को झांसे में लेकर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में एक शातिर महिला द्वारा तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। कुंगर पट्टी सुजडू निवासी अधिवक्ता आमिर रजा ने पुलिस

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मिला आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण मुजफ्फरनगर। आग जैसी आपात स्थितियों में सतर्कता और त्वरित निर्णय ही जीवन बचाने का सबसे बड़ा आधार बनते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर मुजफ्फरनगर के एम.जी. पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग ने एक व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, इस फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल में छात्रों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई बल्कि वास्तविक परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसके साथ ही विद्यालय में सेवा सुरक्षा सप्ताह के विषय पर कक्षा आधारित गतिविधियां भी कराई गई। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत बच्चों ने हासिल की उपलब्धि, प्रधानाचार्या ने किया अभिनंदन मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इसी गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। बुधवार शाम घोषित हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के घोषित परिणाम के बारे में जानकारी देते

Read More »

धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

टाउन हॉल में मुख्य समारोह के बाद निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रमुख लोगों और अतिथियों का हुआ सम्मान मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा से पूर्व सनातन धर्म सभा भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण त्यागी समाज के प्रमुख व्यक्तियों, साधु-संतों तथा यूजीसी विवाद के बाद चर्चाओं में आए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री की उपस्थिति रही। साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवारमुख्य कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को टाउन हॉल में

Read More »

आग से हड़कम्प, कन्फैक्शनरी और टायर फैक्ट्री में लाखों का नुकसान

सिविल लाइन क्षेत्र में क्लासिक कन्फैक्शनरी की दुकान और नई मंडी में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक ही रात और सुबह के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग की घटनाओं ने अफरा-तफरी मचा दी। सिविल लाइन क्षेत्र में कन्फैक्शनरी की दुकान और नई मंडी क्षेत्र में टायर फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दोनों घटनाओं में दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसे भी पढ़ें:  लापता की मौतः खतौली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था

Read More »