पालिका भूमि से हटा पूर्व सभासद का कब्जा, बनेगा अस्थाई स्कूल

पालिका भूमि पर बने शौचालय को सभासद पति ने बना लिया था अपना कार्यालय, पालिका के खिलाफ चले गए थे कोर्ट

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की भूमि पर लंबे समय से चले आ रहे कब्जे के विवाद का समाधान प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हुआ। अब इस भूमि का उपयोग मलिन बस्ती के बच्चों की शिक्षा के लिए अस्थायी विद्यालय बनाने में किया जाएगा। शहर के रुड़की रोड स्थित वार्ड 32 जनकपुरी क्षेत्र में नगरपालिका की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई राज्य मंत्री कपिल देव के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में नगरपालिका अधिकारियों द्वारा की गई।

बताया जा रहा है कि इस भूमि पर पूर्व में शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सुविधा और आसपास की बस्ती में निवास कर रहे परिवारों के लिए नगरपालिका द्वारा सरकार के खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत सरकारी भूमि पर शौचालय का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि वर्तमान सभासद सुनीता के पति सलेक चंद, जो खुद भी पूर्व में इस क्षेत्र से पालिका सभासद निर्वाचित रहे हैं, ने इस सरकारी संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था और इसे अपने कार्यालय के रूप में उपयोग कर रहे थे। इस मामले को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर विवाद और शिकायतें भी सामने आई थीं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे स्टेशन पर होगा रैन बसेरों का प्रचार, अनाउंसमेंट से करेंगे जागरुक

इन शिकायतों का संज्ञान लेकर नगरपालिका द्वारा पूर्व में कब्जाधारी सभासद पति को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां कब्जाधारी ने नगरपालिका के द्वारा कब्जा हटवाने के लिए की जा रही कार्रवाई को गलत करार देकर अपील दायर की, हालांकि न्यायालय की ओर से यथास्थिति बनाए रखने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। कोर्ट में अपील होने पर नगरपालिका परिषद् की ओर से कोई भी कदम आगे नहीं बढ़ाया गया। अब नगर विधायक और मंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कब्जाधारी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि भूमि पर उनका कोई वैध अधिकार नहीं है। इसके बाद मौके पर ही ताला तोड़कर कब्जा हटाया गया और भूमि को पुनः नगरपालिका के अधीन कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलाल महासभा ने किया क्षेत्रीय टीमा का गठन

नगरपालिका के सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह ने बताया कि मंत्री कपिल देव क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे थे, जहां मलिन बस्ती के निवासियों ने बच्चों के लिए विद्यालय की मांग उठाई थी। इसी के तहत भूमि की तलाश की जा रही थी और यह स्थल उपयुक्त पाया गया। ऐसे में यहां पर सभासद पति का कब्जा पाये जाने पर इसको लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। यहां सिटी मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन में अवैध कब्जा हटवाकर सम्पत्ति पर पालिका काबिज हो गई है। अब इस स्थान पर मलिन बस्ती के बच्चों के लिए अस्थायी प्राथमिक विद्यालय स्थापित किया जाएगा, ताकि उन्हें शीघ्र शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही स्थायी विद्यालय के निर्माण के लिए आसपास सरकारी भूमि की तलाश भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए मंत्री द्वारा एसडीएम, नगरपालिका अधिकारियों और लेखपालों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कब्जा हटवाने के दौरान सभासद पति सलेकचंद भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है और स्थानीय लोगों ने बच्चों की शिक्षा के लिए उठाए गए इस कदम का स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें:  डीजे बजाने को लेकर हुआ विवादः युवती को दी रेप करने की धमकी

Also Read This

देवबंद के जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान

देवबंद के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान का आयोजन हुआ।

Read More »

चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। चरथावल में श्रीमती अनुसूईया त्यागी की 5वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निकट, आयोजित इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट और राउंड द टेबल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस प्रयास में भागीदारी निभाई। इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहरकार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच से रक्तदान करने

Read More »

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा की और आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित अरुण मिश्रा जी, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा जी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा और मनीष शर्मा सहित कई भक्त मौजूद रहे। इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहरपूजन के

Read More »

मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारा

अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवनगर स्थित मंदिर में जुटे हजारों श्रद्धालु, सामाजिक एकता का दिखा उत्साह मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को शिवनगर स्थित परशुराम महादेव मंदिर में भव्य हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहर आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की

Read More »