भाकियू नेता विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी, फोन पर की गई गाली-गलौच

दो सगे भाइयों सहित तीन नामजद, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, पुरानी रंजिश बताई जा रही धमकी की वजह

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) से जुड़े एक पदाधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरथावल थाना क्षेत्र में भाकियू नेता और एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा को कथित रूप से मोबाइल फोन पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नई नवेली दुल्हन का कचहरी से दिनदहाड़े अपहरण

प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी भाकियू नेता विकास शर्मा, जो जिला पंचायत सदस्य के पति भी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने उनके लोगों को झूठे मुकदमों में जेल भिजवाया है, जिसका बदला लिया जाएगा। साथ ही मिलने पर इलाज कर देने जैसी धमकी भी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़

पीड़ित के अनुसार, गांव के ही पंकज शर्मा, नीरज शर्मा (दोनों सगे भाई) और उनके एक अन्य साथी अनित से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसके चलते यह घटना हुई है। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने यात्रियों को कुचला, 6 की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु हत्याकांड पर राकेश टिकैत आज दून कूच — किसान सड़क परजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »