मुजफ्फरनगर-शराब के नशे में धुत्त पूर्व मंत्री के पुत्र ने मां-बेटी संग की छेड़छाड़

देर रात युवती ने दोनों आरोपियों का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस में हड़कम्प, पीड़िता की शिकायत पर नई मंडी में हुआ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र व दोस्त को पकड़ा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी दावों के बीच मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नई मंडी क्षेत्र में देर रात घर के बाहर टहल रही एक युवती और उसकी मां के साथ भाजपा नेता के पुत्र और उसके दोस्त द्वारा की गई कथित छेड़छाड़ और अभद्रता की घटना ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया। मुख्य आरोपी के पिता यूपी सरकार में मंत्री भी रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई मंडी थाना क्षेत्र में पॉश कालोनी नई मंडी की गुड मण्डी रोड निवासी एक युवती अपनी मां के साथ 17 अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर टहल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सफेद रंग के होण्डा एविएटर स्कूटर संख्या यूपी 12 एएल 2131 पर सवार होकर आए दो युवक, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे, ने युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार, जब मां ने इस हरकत का विरोध किया तो दोनों युवकों ने अपशब्द कहे और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। आरोप यह भी है कि मां-बेटी को अपमानित करते हुए उन्हें गलत शब्दों से संबोधित किया गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब युवती ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू किया।

इसे भी पढ़ें:  उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागत

बताया गया कि वीडियो बनाए जाने पर एक युवक ने चेहरा छिपाने की कोशिश की, जबकि दूसरा युवक, जो एक पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुधीर बालियान का पुत्र बताया जा रहा है, कथित रूप से आक्रामक रुख अपनाते हुए वीडियो बनाने का विरोध करने के बजाय चुनौती देने लगा। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस बुलाने की बात पर भी आपत्तिजनक प्रतिक्रिया दी और मौके से भागने का प्रयास किया।

घटना के दौरान जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, तो धक्का-मुक्की की भी बात सामने आई है। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, अभद्रता, जबरन छूने की कोशिश और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आया।

 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है, खासकर उन इलाकों में जिन्हें सुरक्षित और विकसित माना जाता है।

युवती के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपियों की स्कूटी भी सीज

मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि युवती और उसकी मां से छेड़छाड़ के मामले में नई मंडी एसएचओ इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी युवकों आर्यमान रघुवंशी 28 वर्ष पुत्र सुधीर कुमार बालियान निवासी पचेंडा रोड और उसके दोस्त शोर्य गुप्ता 18 वर्ष पुत्र मनीष गुप्ता निवासी शिवपुरी नई मण्डी को बीएनएस की धारा 74/79/115(2)/352 के तहत दर्ज मुकदमे में को मय एक स्कूटी सहित नियमानुसार 18.04.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद एक स्कूटी न0 यू0पी0 12 ए0एल0 2131 को अन्तर्गत धारा 207 एमवीएक्ट मे सीज किया गया। इस मामले में पीड़ित युवती के भाई कार्तिकेय पुत्र अजय बंसल निवासी नई मण्डी ने शनिवार की सुबह नई मंडी थाने पहुंचकर सूचना दी थी कि आरोपी आर्यमान और शौर्य द्वारा देर रात वादी की माता व बहन के साथ अपशब्द भाषा का प्रयोग करना व विरोध करने पर अश्लील बाते करते हुए बदतमीजी करना व मारपीट कर धक्का मुक्की कर भाग गये। मुकदमा कायम कर कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नई मण्डी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक आयुष त्यागी व शुभम चौहान, हैड कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल सुभाष सागर शामिल रहे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मतदाता सूची में गड़बड़ियों के चलते चुनाव रद्द, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाईजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »