खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

खतौली। अलकनंदा नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नहर में मिला। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 और खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर--दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बस

हाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू से हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू के आधार पर जुगल किशोर के रूप में हुई। वह मुजफ्फरनगर की रकात कॉलोनी का रहने वाला था। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

पत्नी की 7 साल पहले हो चुकी थी मौत

प्राथमिक जांच में सामने आया कि जुगल किशोर की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी का करीब 7 साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में उसके तीन छोटे बच्चे हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक बच्चों का पालन-पोषण मजदूरी के सहारे चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, साथी समेत गिरफ्तार

शुक्रवार को ससुराल गया था, फिर नहीं लौटा

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई कि जुगल किशोर शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को नशे की हालत में अपने ससुराल गया था। वहां कुछ देर रुकने के बाद वह निकल गया। इसके बाद शनिवार को उसके नहर में मिलने की सूचना आई।

Share This Article