मुजफ्फरनगर-खेत की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायल किसान को मेरठ किया रेफर, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के समोली गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

रतनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत समोली गांव में शनिवार देर रात करीब दस बजे आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना सामने आई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फुगाना और रतनपुरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांग

पुलिस के अनुसार मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव समोली निवासी रिंकू पुत्र मदन का गांव के ही बबलू, मंजीत और मोहित के साथ खेत को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद गांव के ही कुछ जिम्मेदार लोगों के बीच में आने के कारण यह मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात जब रिंकू अपने घर के पास ट्रॉली से भूसा उतार रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसमें रिंकू को गोली लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी, गन्ने के खेत में मिला शव

गोली लगने से रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसको गंभीर अवस्था में मेरठ जनपद के हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। थाना रतनपुरी पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें:  SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जान

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांगजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस

Read More »