मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारा

अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवनगर स्थित मंदिर में जुटे हजारों श्रद्धालु, सामाजिक एकता का दिखा उत्साह

मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को शिवनगर स्थित परशुराम महादेव मंदिर में भव्य हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 'आर्ई लव मोहम्मद' के जवाब में 'आर्ई लव महादेव'

आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जहां दिनभर प्रसाद वितरण चलता रहा। सपा नेता राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।

इसे भी पढ़ें:  सड़क पर तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कार्यक्रम में सपा के महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक सहित ब्राह्मण और त्यागी समाज के गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा। सभी ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए भंडारे में प्रसाद वितरण में सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी गौकश शौकत गिरफ्तार
Share This Article