चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। चरथावल में श्रीमती अनुसूईया त्यागी की 5वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निकट, आयोजित इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

यह शिविर मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट और राउंड द टेबल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस प्रयास में भागीदारी निभाई।

इसे भी पढ़ें:  गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच से रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया गया और इसे समाजहित का बड़ा कार्य बताया गया।

इस मौके पर श्री गजेंद्र त्यागी, श्री कुबेर दत्त त्यागी (चेयरमैन, भूमि विकास बैंक), मास्टर श्री कुशल पाल त्यागी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), श्री विनेश त्यागी (चेयरमैन, नालंदा पब्लिक स्कूल), श्री पंकज त्यागी, श्री राजू त्यागी, श्री नीरज त्यागी, श्री सुभाष चंद त्यागी, श्री भारतभूषण त्यागी (चेयरमैन, सहकारी बैंक सोसाइटी), मनीष त्यागी, शोभित त्यागी और शशांक त्यागी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  ज्ञाना माजरा में मकान ढहने से परिवार बेघर, कई घरों को खतरा

शिविर की एक खास बात महिलाओं की भागीदारी रही। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जिससे समाज में जागरूकता और सहभागिता का सकारात्मक संदेश गया। कुल 77 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।

आयोजन को सफल बनाने में मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट की ओर से विकास त्यागी, सिद्धांत गर्ग, अमिता त्यागी, रविकांत त्यागी, निकुंज त्यागी, देव त्यागी और आर्य त्यागी समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। शिविर के संचालन और व्यवस्थाओं में टीम पूरे समय जुटी रही।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सामूहिक भागीदारी से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाने में मदद मिलती है।

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आठ किसानों की टयूबवैल पर चोरों का

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »