शाहबुद्दीनपुर में ईंट भट्टे के ईंधन में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

बलराम ब्रिक्स फील्ड पर सुबह सवा दस बजे भड़की आग, हवा के कारण बढ़ीं आग की लपटें, कोई जनहानि नहीं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि भट्टे का ईंधन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांग

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में सड़क किनारे स्थित बलराम ब्रिक्स फील्ड पर सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भट्टे में रखे ईंधन में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते लपटें ऊंची उठने लगीं। घटना की सूचना सुबह करीब सवा दस बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अधिकारी आर.के. यादव के नेतृत्व में दो फायर टेंडरों के साथ टीम मौके पर पहुंची। आग ईंधन में लगी होने और उस समय चल रही तेज हवा के कारण स्थिति पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया।

इसे भी पढ़ें:  मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब दो से ढाई घंटे में आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में धुआं फैलने से लोगों को असुविधा का सामना भी करना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ईंट भट्टा बलराम सिंह का बताया गया है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि लापरवाही या किसी तकनीकी कारण से यह हादसा हुआ हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन
Share This Article