भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्य

लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद

पुलिस के अनुसार, मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी बात पर परिवार के भीतर फिर कहासुनी हुई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि मामला हिंसा तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि जय नारायण के दूसरे नंबर के बेटे जितेंद्र उर्फ अल्लू (30) ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई कैलाश (45) पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही कैलाश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, फोन कर घर से बुलाया था बाहर

बड़े बेटे की मौत के बाद भड़का गुस्सा

कैलाश को गोली लगने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, बड़े बेटे की मौत से आक्रोशित पिता जय नारायण और सबसे छोटे बेटे गुड्डू ने जितेंद्र को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी।

मारपीट में जितेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने भी दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में एक ही घर के दो बेटों की मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और एएसपी डॉ. ईशान सोनी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के लोगों व ग्रामीणों से जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

पिता और छोटे भाई से पूछताछ

रामपुरा थानाध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता जय नारायण और छोटे बेटे गुड्डू को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

Also Read This

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौतजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »

Muzaffarnagar News : सुबह-सुबह GST की बड़ी दबिश, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की मिल जांच के घेरे में

Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। शहर में मंगलवार सुबह उस समय हलचल बढ़ गई, जब स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमन रोलिंग मिल में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम सुबह-सवेरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मिल परिसर में जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मिल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस की तैनाती के बाद परिसर के बाहर भी हलचल का माहौल बना रहा। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते

Read More »