जंगल में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला

पुलिस को चकमा देकर भागते समय मुठभेड़ में शातिर गौकश गिरफ्तार, पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में गोकशी की घटना के बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पावटी गांव के जंगल में घायल बछड़े की मौत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को घेर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

थाना चरथावल क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर गौकश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 22-23 अप्रैल 2026 की रात पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम पावटी के जंगल में एक व्यक्ति गोकशी की नीयत से बछड़े पर हमला कर रहा है। वार के बाद घायल बछड़ा जंगल की ओर भाग निकला, जिसका आरोपी पीछा कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया, हालांकि घायल बछड़े की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  25 हजार लेकर रिश्ता कराने वाले बिचौलिया सहित छह पर एफआईआर

घटना के अगले दिन पुलिस टीम आरोपी को घटनास्थल का निरीक्षण कराने के लिए पावटी के जंगल में लेकर गई। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों से छूटकर पास के ईख के खेत में छिपाए गए तमंचे को निकाल लाया और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी की और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा: चार फर्जी कंपनियों पर मुकदमा, सात वाहन चालक नामजद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद पुत्र नफीस, निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पहले भी पशु क्रूरता अधिनियम और गौवध अधिनियम से जुड़े मामलों में शामिल रहा है। वर्तमान मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना चरथावल पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षकों और अन्य पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलताः 21 किलो गांजा समेत तीन तस्कर पकड़े

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  सामाजिक सरोकार की मिसालः महिला ब्राह्मण सभा ने प्राथमिक विद्यालय के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »