मुजफ्फरनगर शिव चौक मंदिर में लगी आग, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रमुख शिव चौक स्थित भगवान शिव मंदिर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मंदिर परिसर में भगवान शिव की प्रतिमा के पीछे रखे स्टील फर्नीचर के ऊपर की ओर से उठती दिखाई दी।

घटना करीब दोपहर 3:30 बजे की बताई जा रही है। लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

इसे भी पढ़ें:  श्री बालाजी जयंतीः थम गई शहर की रफ्तार, हर कदम भक्तों की कतार

ट्रांसफार्मर में फॉल्ट की आवाज के बाद दिखीं लपटें

आग लगने से कुछ मिनट पहले मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट जैसी आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद देखते ही देखते मंदिर परिसर में आग की लपटें उठने लगीं।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

इसे भी पढ़ें:  लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायल

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share This Article