अस्पताल में गुंडागर्दीः चालक ने मचाया जमकर तांडव, ओपीडी स्टाफ को पीटा

राजकीय कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जिलाध्यक्ष डाॅ. संजीव लाम्बा ने इस सम्बंध में कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ कार्यस्थल पर बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय की ओपीडी नंबर एक उस समय कुश्ती का अखाड़ा बन गई, जब महिला अस्पताल के एक संविदा कर्मी ने खुद को ‘स्टाफ’ बताकर कानून और कतार दोनों को ठेंगा दिखाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने न केवल ड्यूटी पर तैनात कर्मी के साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आए एक मूक-बधिर (दिव्यांग) व्यक्ति को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। इससे वहां पर हंगामा और अफरा तफरी मच गई।

शुक्रवार को हुई घटना के अनुसार, ओपीडी नंबर एक पर मरीजों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान गौरव बालियान नाम का युवक वहां पहुंचा और खुद को महिला अस्पताल का स्टाफ बताकर जबरन अंदर घुसने लगा। ओपीडी पर तैनात स्टाफ सलमान ने जब उसे नियम का हवाला देते हुए लाइन में आने को कहा, तो गौरव आगबबूला हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत गौरव ने ओपीडी के स्टाफ सलमान के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और देखते ही देखते वह स्टाफ के साथ ही मारपीट पर उतारू हो गया।

इसे भी पढ़ें:  ऑनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक से उड़ा दी थी रकम, साइबर टीम ने कराई वापस

हैरानी की बात यह रही कि इस हंगामे के बीच वहां मौजूद एक मूक-बधिर दिव्यांग व्यक्ति गय्यूर ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी हिंसक व्यवहार किया। मारपीट के दौरान उक्त दिव्यांग व्यक्ति का कान फट गया, जिससे अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर डॉक्टर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराकर आरोपी को वहां से हटाया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राज्य मंत्री बृजेश सिंह रहे मुख्य अतिथि

जांच में सामने आया कि आरोपी गौरव बालियान जिला महिला चिकित्सालय में संविदा पर ड्राइवर के पद पर तैनात है। पीड़ित सलमान का आरोप है कि गौरव अक्सर मरीजों को लेकर आता है और अपनी धौंस जमाकर नियम तोड़ते हुए जबरन ओपीडी में घुसता है। इस संबंध में वरिष्ठ फिजिशयन डॉ योगेंद्र त्रिखा ने जब महिला अस्पताल की सीएमएस आभा आत्रेय से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ाम

राजकीय कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जिलाध्यक्ष डाॅ. संजीव लाम्बा ने इस सम्बंध में कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ कार्यस्थल पर बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र तिरखा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पीड़ितों (सलमान और दिव्यांग व्यक्ति) का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस में तहरीर दी जाएगी और आरोपी संविदा कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा जाएगा।

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किडजानिया में किया शैक्षणिक भ्रमणआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »