भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था।

कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज सोम, मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान, सेवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव मनोज राणा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. उनेश कुमार, जिला सलाहकार डॉ. प्रदीप मेहरा तथा डॉ. रवि कुमार सिवाच (एमबीबीएस, एचडी) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में लगी आग, लाव-लश्कर लेकर दौड़े अधिकारी

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की नीतियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ ब्रह्माकुमारीज़ ने शुरू किया जागरुकता अभियान
Share This Article