शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन
मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निरूशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है।

अपै्रल माह के नेत्र शिविर में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निरूशुल्क दवा वितरित की गयी। शिविर में कुल 118 रोगियों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ ही आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। कैम्प में 36 रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत बपाये जाने पर स्वेच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां पर पूर्व में चयनित रोगियों को ऑपरेशन के बाद मिले लाभ के अनुभव साझा करने के लिए भी बुलाया गया था। इस शिविर के माध्यम से निःशुल्क ऑपरेशन की सेवा से लाभान्वित करीब दस लोगों ने शिविर में मिली सुविधा, सेवा और व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन के बाद उनके अंधेरे जीवन में रोशनी लौटी है। इनमें से कुछ रोगियों को एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने चश्मा वितरित किया और दवाईयां भी दी गई। इनमें कई रोगी ऐसे थे, जिन्होंने एक आंख का ऑपरेशन कराने के बाद बेहतर सेवा और सुविधा के साथ ही उत्कृष्ट लाभ मिलने पर दूसरी आंख का ऑपरेशन भी शिविर के माध्यम से ही कराया।

विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 24 मई, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मोहिनी प्रजापति, निशा, पूजा, प्रवीण कुमार और आकाश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।






