सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का है, जहां राजस्व अभिलेखों में खसरा संख्या 314, रकबा 0.6450 हेक्टेयर भूमि गोयरा के रूप में दर्ज है। लेखपाल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, इस सरकारी भूमि के लगभग 100 वर्गमीटर हिस्से पर सहीद पुत्र सलामू निवासी दीदाहेड़ी पिछले 20 से 30 वर्षों से कब्जा कर निवास कर रहा है। आरोप है कि उसने पहले कड़ियों का मकान बनाकर रहना शुरू किया और अब उसी स्थान पर पक्की छत डालकर स्थायी निर्माण करने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूकड़ा में दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

बताया गया कि 25 अप्रैल 2026 की रात लेखपाल को दूरभाष पर सूचना मिली कि सहीद उक्त मकान पर पक्की छत बनवा रहा है। इस पर लेखपाल ने तत्काल फोन के माध्यम से उसे निर्माण रोकने के निर्देश दिए और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अगले दिन मौके पर पहुंचकर भी निर्माण कार्य रोकने को कहा गया। इसके बावजूद 29 अप्रैल की रात फिर शिकायत मिली कि आरोपी दोबारा पक्की छत डालने का प्रयास कर रहा है। इस सूचना पर नायब तहसीलदार और उपजिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया। लेखपाल ने आरोपी को पुनः मना किया और रोहाना चौकी पुलिस को भी निर्माण रुकवाने के लिए सूचित किया। साथ ही डायल 112 पर भी सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने मंत्री सोमेन्द्र तोमर संग किया योगाभ्यास

रात करीब 2 बजे दोबारा निर्माण शुरू होने की सूचना पर नायब तहसीलदार ने फिर रोहाना चैकी से संपर्क कर कार्य रुकवाया। लेकिन प्रशासनिक हस्तक्षेप के बावजूद आरोपी ने सुबह लगभग 4 बजे सरकारी भूमि पर पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल ने तहरीर में कहा कि सरकारी भूमि पर इस प्रकार स्थायी निर्माण से क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका भी है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। शहर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल की तहरीर के आधार पर सहीद पुत्र सलामू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से लटका मिला लापता दलित युवक का शव

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »