चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की, इसके सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद: अखिलेश

लखनऊ – अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर अनियमितताएं हुईं और उनके पास इसके सबूत हैं। उपचुनाव को लेकर भी उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा के ’10 नम्बरी मॉडल’ का जिक्र किया।
आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया में धांधली कर सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है। उपचुनाव में ‘मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया’ का खेलकुंदरकी और रामपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन चुनावों में भारी धांधली हुई है। उन्होंने इसे ‘मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया’ का खेल बताया और आरोप लगाया कि वोटों की डकैती की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रेशमा हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला,

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  रामपुर से बड़ी खबर: जेल से बाहर आने

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »