कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण

मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जनपद में तीव्र गति से हो रहे शहरी एवं औद्योगिक विस्तार को देखते हुए आधारभूत संरचनाओं का उच्चस्तरीय विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री के समक्ष शहर में सड़कों के चौड़ीकरण, नवीन सड़कों के निर्माण, जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने, विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने हेतु अंडरग्राउंड विद्युत लाइनों के विस्तार, आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

इसे भी पढ़ें:  20 घंटे में पकड़ा गया 13.65 लाख और फार्च्युनर उड़ा ले जाने वाला ड्राईवर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के शहरों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा मुज़फ्फरनगर को भी विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने आई.टी.आई. के समीप निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को औपचारिक निमंत्रण भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह विद्युत उपकेंद्र जनपद की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें:  डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर कर्मचारियों में रोष, प्रबंधन के खिलाफ धरना

बैठक के अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं के हित में स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पोस्ट-पेड प्रणाली लागू करने के औपचारिक आदेश जारी किए जाने पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने वाला ऐतिहासिक एवं जनहितकारी कदम है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं भरोसेमंद व्यवस्था का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था कि सभी स्मार्ट प्री-पेड मीटर अब पोस्ट-पेड मीटर की भांति कार्य करेंगे। इस निर्णय से आम नागरिकों, व्यापारियों एवं घरेलू उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं एवं आशंकाओं का समाधान हुआ है तथा विद्युत व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो विवाहिताओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को पुनः आश्वस्त करते हुए कहा कि बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु शीघ्र ही विभिन्न क्षेत्रों में विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मुज़फ्फरनगर के विकास एवं विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन एवं पारदर्शिता के संकल्प के साथ जनता की सुविधाओं एवं समस्याओं के समाधान हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »