महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर वैश्य समाज में बढ़ा विवाद

पूर्व सभासद ने स्वयं को प्रतिमा स्थल का संयोजक घोषित कर लगा दिया होर्डिंग, संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने पहुंचकर जताया गहरा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद परिसर स्थित निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिमा स्थल पर लगाए गए एक पोस्टर में भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद नवनीत कुछल को प्रतिमा निर्माण का संयोजक घोषित किए जाने के बाद वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों में नाराजगी फैल गई है। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने इसे समाज की भावनाओं के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

महासभा के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता संजय मित्तल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन स्मारक स्थल का निर्माण कार्य संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के नेतृत्व में कराया जा रहा है और इसके निर्माण की निगरानी महासभा के पदाधिकारी लगातार कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मारक को लेकर समाज में किसी प्रकार का विवाद नहीं है, लेकिन शनिवार शाम लगाए गए एक पोस्टर ने अनावश्यक स्थिति पैदा कर दी है। संजय मित्तल ने आरोप लगाया कि पूर्व सभासद नवनीत कुछल ने स्मारक स्थल पर होर्डिंग लगाकर स्वयं को महाराजा अग्रसेन स्मारक प्रतिमा स्थल का संयोजक घोषित कर दिया, जबकि इस स्मारक के लिए किसी व्यक्ति विशेष को संयोजक नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ही इस परियोजना की अधिकृत संयोजक संस्था है और समाज के सहयोग से इसका निर्माण कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे के कारण दो हादसेः महावीर चौक पर कार की टक्कर, लालूखेड़ी में नहर में पलटी कार

उन्होंने बताया कि पूर्व में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप से मुलाकात कर टाउनहाल परिसर में महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान की मांग की थी। मंत्री के प्रस्ताव पर पालिका बोर्ड ने इसे स्वीकृति प्रदान की थी, जिसके बाद यह स्थान महासभा को उपलब्ध कराया गया। संजय मित्तल के अनुसार स्मारक निर्माण का कार्य महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल की देखरेख में चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरे वैश्य समाज की संपत्ति है और महासभा में शामिल 19 संस्थाओं के सहयोग से इसका निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति स्वयं को इसका संयोजक बताकर व्यक्तिगत प्रचार नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा स्मारक पर दानदाता महावीर प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल को दे दी गई है। फिलहाल मंत्री लखनऊ में हैं और उनके मुजफ्फरनगर लौटने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संजय मित्तल ने यह भी बताया कि स्मारक निर्माण को लेकर पहले समाज की अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था, लेकिन निर्माण का पूरा खर्च वहन करने की जिम्मेदारी सामने आने पर अन्य संस्थाओं ने इससे दूरी बना ली थी। इसके बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने आगे बढ़कर स्मारक निर्माण की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाज के आदर्श पुरुष हैं और उनका स्मारक पूरे समाज की आस्था एवं सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा इसे निजी पहचान या प्रचार का माध्यम बनाना समाज स्वीकार नहीं करेगा। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय मित्तल, सभासद पति शोभित गुप्ता, सुनील सिंघल, दिनेश बंसल, विश्वदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देव

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन, मोहल्लों में उमड़ी आस्थाजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया था। देर

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »

दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल…लाठीचार्ज…माहौल तनावपूर्ण

देवबंद/सहारनपुर। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। पथराव और पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

Read More »