दोस्त बनकर महिला ने रिटायर्ड कंसल्टेंट से की 1.01 करोड़ की ठगी

पहले दस हजार महिला ने खुद किए निवेश, फिर पांच करोड़ का फर्जी लाभ दिखाकर बनाया गया दबाव

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक महिला से हुई एक सामान्य दोस्ती ने वरिष्ठ नागरिक को करोड़ों की साइबर ठगी का शिकार बना दिया। ऑनलाइन ट्रेडिंग और भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर गिरोह ने एक महिला के सहारे पेपर मिल के पूर्व कंसल्टेंट डायरेक्टर से एक करोड़ एक लाख रुपये से अधिक की रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो उससे और अधिक धन जमा कराने के लिए मानसिक दबाव बनाया गया। ठगी का अहसास होने पर मामले में अब साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा निवासी दिनेश चंद्र शर्मा पुत्र मदन मोहन शर्मा वर्तमान में नई मंडी क्षेत्र स्थित ओम पैराडाइज कॉलोनी में किराये पर रह रहे हैं। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में बताया कि वह पूर्व में दिशा पेपर इंडस्ट्रीज मुजफ्फरनगर में कंसल्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। पीड़ित के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को उन्हें फेसबुक पर “करेन सोलोरियो” नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई। बातचीत के दौरान महिला ने अपना नाम गीतिका कपूर उर्फ जीजी बताया। कुछ ही समय में महिला ने व्हाट्सएप पर संपर्क बढ़ाया और खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताते हुए निवेश से भारी कमाई का दावा किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दरोगा जी लाइन हाजिर, भाकियू ने वापस ली पंचायत

धीरे-धीरे महिला ने दिनेश शर्मा का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने उन्हें एक ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट पर अकाउंट खुलवाया और व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया, जहां अन्य सदस्य लगातार मुनाफे के स्क्रीनशॉट और बैंक एंट्री साझा करते रहते थे। इससे पूरा नेटवर्क वास्तविक निवेश प्लेटफॉर्म जैसा प्रतीत हुआ। शुरुआत में आरोपियों ने खुद ही दिनेश शर्मा की ओर से 10 हजार रुपये निवेश दिखाकर पीड़ित को पांच हजार रुपये का लाभ दर्शाया। इसके बाद 9 अप्रैल को छह लाख रुपये इंडसइंड बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। इन निवेश के सहारे दिनेश को वेबसाइट पर करीब 30 लाख रुपये का फर्जी लाभ दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें:  पशु तस्करों पर पुलिसिया प्रहार, 90 करोड़ की अवैध संपत्ति चिन्हित

जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने “चार राउंड निवेश प्रक्रिया” पूरी करने की शर्त रख दी। इसके बाद मनोवैज्ञानिक दबाव में आये दिनेश शर्मा ने 10 अप्रैल को 12.80 लाख रुपये, 15 अप्रैल को 33.22 लाख रुपये, 20 अप्रैल को 34 लाख रुपये तथा 21 अप्रैल को 15 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए गए। कुल मिलाकर पीड़ित से महिला दोस्त के सहारे शातिर साइबर ठगों ने 1 करोड़ 1 लाख 2 हजार रुपये की रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली गई। हर बार वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का लाभ दिखाकर पीड़ित को और निवेश करने के लिए उकसाया जाता रहा। आरोपियों ने “डेटा रिपेयरिंग सिस्टम”, “फाइनल वेरिफिकेशन” और “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” जैसे बहाने बनाकर अतिरिक्त एक करोड़ रुपये जमा करने का दबाव भी बनाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

पीड़ित ने बताया कि वैशाली शर्मा, खालिद और जीजी नाम के लोगों ने लगातार कॉल और मैसेज कर मानसिक दबाव बनाया। जब उन्होंने और रकम देने से इनकार किया तो आरोपियों ने अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लगातार तनाव और अवसाद की स्थिति में पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी बेटी डॉ. दीपशिखा को पूरी जानकारी दी। इसके बाद 1 मई 2026 को राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, फिर थाने में शिकायत दी गई, अब साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को चैट रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा कायम कर एसपी क्राइम के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।

Also Read This

सपा और कांग्रेस सहित भारत का विपक्ष दोगला और गद्दारः विक्रम सैनी

पहलगाम आतंकी हमले पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रस्ताव से क्लॉज हटने को लेकर पाक की सफलता पर सोशल मीडिया पर साधा निशाना

Read More »

लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद के युवक को बाइक खरीदने के लिए बुलाकर की थी लूटपाट, बाइक और अन्य सामान बरामद मुजफ्फरनगर। बाइक खरीदने के लिए फोन पर गाजियाबाद से युवक को यहां बुलाकर जंगल में ले जाने के बाद हथियारों से आतंकित करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाशों को छपार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी काम्बिंग में जंगल से गिरफ्तार कर लिये गये। इनके पास से लूटी गई बाइक और अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है। यह मामला 8

Read More »

पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों

Read More »

इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, 4 घायलों को किया टांडा रेफर

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों

Read More »