भावाधस भारत की बैठक में शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विचार रखते अजय बिरला।

समाज को मजबूत करने के लिए शिक्षित होना जरुरी : अजय बिरला

सहारनपुर । भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भारत की बैठक में शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह, मृत्यु भोज, सहित अन्य कुरीतियों को रोकने व समाज के लोगों को मजबूत करने पर बल दिया गया।

दिल्ली रोड़ स्थित सैन्ट्रल पार्क कालोनी में आयोजित बैठक में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक अजय बिरला ने कहा कि आज समाज के लोग अंधविश्वास और कुरीतियों की और बढ़ रहे है। लिहाजा इसका त्याग किया जाए। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को दूर करने, शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक अजय बिरला ने कहा कि अगर हमे समाज को मजबूत और तरक्की की और लेकर जाना है तो समाज को शिक्षित करना होगा, तभी हम समाज को तरक्की की राह पर ला सकते है, इसके – अलावा उन्होंने समाज में मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को भी समाप्त करने की अपील की।
बता दे कि भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक अजय बिरला समाजसेवी होने के साथ-साथ समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहते है। यही कारण है कि आज समाज में शिक्षा के प्रति अलख भी पैदा हुई है। इस दौरान निकुंज बिरला, मुनेश कुमार, रजत डबराल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक नूरसलीम के स्टील प्लांट में पकड़ी टैक्स चोरी
Share This Article