कानपुर- यूपी के हरदोई जिले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 21 चैनलों से सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार किया है। अप्रैल में पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी मिल चुके हैं। आरोपी के तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं।
हरदोई में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाकर सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाले बीटेक पास शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी मिल चुके हैं। आरोपी प्रयागराज का रहने वाला है। हरदोई के रहने वाले एक छात्र ने अप्रैल में पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसका एआई से बना एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के टेलीग्राम पर अपलोड है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

देवबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर का उद्घाटन श्री कुलदीप गोयल (सीमा मेडिकल) ने किया।
देवबंद के हनुमान चौक पर स्थित हनुमान मंदिर जी के समीप हनुमान भवन में श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर की समाज सेवी श्री कुलदीप गोयल(सीमा मेडिकल) ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। डॉक्टर अंकित चौहान की देखरेख में दोपहर 2:00 बजे तक शिविर में लगभग 25 लोगो ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद श्री कुलदीप गोयल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। अगर हमारे खून से किसी की जान बच सकती है, तो इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान




