मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

मीनाक्षी स्वरूप के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने दी मंजूरी, 50 लाख की लागत से स्थापित होगी प्रतिमा

 

सभासद राजीव शर्मा लाए थे बोर्ड में प्रस्ताव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मजबूत पैरवी से मिली जल्द स्वीकृति

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा और स्मारक के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है, जिससे शहर में सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बोर्ड बैठक में भाजपा सभासद राजीव शर्मा द्वारा रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया था, जिसमें टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस प्रस्ताव को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में बोर्ड से पारित करते हुए 50 लाख रुपये के बजट को भी स्वीकृति दी गई थी। अब उत्तर प्रदेश शासन ने इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी है। शासन के विशेष सचिव संस्कृति विभाग उमा द्विवेदी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को इस संबंध में औपचारिक शासनादेश जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नहर टूटने से खेतों में घुसा पानी, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, कई गांवों का सम्पर्क टूटा

इस परियोजना को लेकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की भूमिका अहम रही। उन्होंने शासन स्तर पर इस प्रस्ताव की प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप इसे स्वीकृति मिली। स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना भगवान परशुराम के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना का कार्य ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों की देखरेख में कराया जाएगा ताकि निर्माण कार्य की गरिमा और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में जीते क्रिस्टल बालाजी टाइटंस

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि टाउनहाल परिसर में बनने वाला यह स्मारक न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि मुजफ्फरनगर की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई देगा। शासन की मंजूरी के बाद अब शहरवासियों को इस भव्य परियोजना के शीघ्र साकार होने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शासन द्वारा स्वीकृति मिलना नगर पालिका के लिए गौरव का विषय है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, घायल अवस्था में उड़ाई सोने की चेन

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि अब जल्द ही समाज के सहयोग और नगर पालिका प्रशासन के समन्वय से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत 50 लाख रुपये की लागत से प्रतिमा और स्मारक का निर्माण किया जाएगा, साथ ही समाज के लोग भी इसमें स्वैच्छिक सहयोग दे सकते हैं।

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नहर टूटने से खेतों में घुसा पानी, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, कई गांवों का सम्पर्क टूटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »