मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश
जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सम्भलहेड़ा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी वाहिद घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, पैन कार्ड और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी जानसठ के पर्यवेक्षण तथा मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सम्भलहेड़ा नहर पटरी रजवाहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा।
प्रेस वार्ता में एसपी देहात संजय अक्षय ने बताया कि पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  बोपाड़ा हत्याकांडः दोस्त का कत्ल कर भागा सोनू मुठभेड़ में गिरफ्तार

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश वाहिद पुत्र यामीन निवासी ललियाना थाना किठौर, मेरठ के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना मीरापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 46ध्26 धारा 310(2) व 317(3) बीएनएस में वांछित चल रहा था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, होंडा शाइन बाइक, मोबाइल फोन, पैन कार्ड और 600 रुपये नकद बरामद हुए।

इसे भी पढ़ें:  फुलत के मदरसा लिलबनात में सालाना इम्तिहान के नतीजे घोषित, छात्राओं को मिले रिजल्ट कार्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मेरठ और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, हत्या, लूट, साजिश, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ और गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव शर्मा, उपनिरीक्षक मदनपाल सिंह, योगेश तेवतिया, कामिल चैधरी सहित पुलिसकर्मी सर्वेश भाटी, देवेश शर्मा और राजेश कुंतल शामिल रहे।

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »