जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

इसे भी पढ़ें:  झांसी में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, घर के पीछे दफनाया शव

आग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और खतौली से भी फायर टेंडर बुलाए गए। वहीं आसपास की पेपर मिलों से भी पानी के टैंकर मौके पर मंगाए गए, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह और फायर स्टेशन अधिकारी आरके यादव भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि वेस्ट पेपर स्टॉक में आग तेजी से फैलती है, इसलिए अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें:  टोल मैनेजर हत्याकांडः डीएम कार्यालय घेरा, मांगा दो करोड़ मुआवजा

आग लगने के बाद क्षेत्र की अन्य पेपर मिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। मिल प्रबंधन द्वारा वेस्ट पेपर गोदामों की निगरानी शुरू कर दी गई तथा आग से बचाव के लिए वेस्ट पेपर पर लगातार पानी का छिड़काव कराया गया। दमकल विभाग और मिल कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से आग को अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कप्तान ने पुलिस शाखाओं के कामकाज को परखा  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिले। इसे गंभीर

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे स्टेशन पर होगा रैन बसेरों का प्रचार, अनाउंसमेंट से करेंगे जागरुकपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते

Read More »