खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की गूंज से गूंजा मंदिर परिसर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस लगातार सक्रिय अभियान चला रही है। इसी क्रम में 26 मई 2026 को पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में जैद पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला काजियान, कस्बा एवं थाना खतौली, उम्र 23 वर्ष तथा चांद पुत्र राशिद निवासी ग्राम सिकन्दरपुर कलां, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 22 वर्ष शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध थाना खतौली में मु0अ0सं0-166/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई दोपहर करीब 2रू07 बजे की गई।

इसे भी पढ़ें:  “स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम में अव्यवस्था, गर्मी में बिलबिलाए बच्चे: मंच पर कूलर-पंखे, लेकिन पंडाल में बैठे मासूम बेहाल; गर्मी में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी

पुलिस अभिलेखों के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे से संबंधित पाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, उपनिरीक्षक रजत सिंह, हेड कांस्टेबल अमित चौधरी, कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल हेमन्त चौधरी तथा रिजर्व कांस्टेबल जतिन कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और सक्रियता की सराहना की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरपुर में हो रहे अवैध खनन को लेकर भाकियू में रोष

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी ने किया करोड़ों रुपये का घपला, कर्मियों ने खोला मोर्चास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  नोएडा इंजीनियर मौत मामला: CM योगी सख्त, CEO हटाए

Read More »

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »