सेवा और सुशासन की प्रेरणा हैं अहिल्याबाईः अनिल कुमार

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कैबिनेट मंत्री ने जिला मुख्यालय पर माल्यार्पण कर किया नमन

मुजफ्फरनगर। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित अहिल्याबाई चैक श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोकमाता के जनकल्याणकारी कार्यों, सुशासन और नारी सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें युगप्रेरणा बताया गया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचानाः कपिल देव

उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचकर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन, धर्म और जनकल्याण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया और महिला नेतृत्व की ऐसी मिसाल प्रस्तुत की, जो आज भी प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  एनएसए की लापरवाही से कबाड़ हुए पालिका के 10 लाख

उन्होंने कहा कि लोकमाता के आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास, सम्मान और अवसर पहुंचाने की प्रेरणा हमें उनके जीवन से मिलती है। उनके विचार जनसेवा और सामाजिक समरसता की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी लोकमाता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने प्रशासनिक दक्षता, न्यायप्रियता और जनहितकारी कार्यों के माध्यम से भारतीय इतिहास में अमिट पहचान बनाई। इस अवसर पर रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला अध्यक्ष संजय राठी, प्रदेश महासचिव रामनिवास पाल, गन्ना समिति चेयरमैन भोले शंकर, हरेंद्र पाल, जॉनी आर्य, गोपाल एडवोकेट, मोनू कुमार, मोनू पाल, देवेश प्रताप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो शातिर घायल

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »