मुजफ्फरनगर-अवैध रूप से बिजली की लाइन बिछाने पर जेई सस्पेंड

नियमों के विपरीत बनाया जेई ने एस्टीमेट और विभागीय अनुमति की भी नहीं की गई पूरी जिम्मेदारी, किसान ने की थी शिकायत

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के तुगलकपुर कम्हेड़ा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता ने बिना एस्टीमेट और स्वीकृति के नलकूप की लाइन डाल दी। जिससे किसान का कनेक्शन जोड़ दिया। शिकायत के बाद निगम के अधिकारियों ने इसकी जांच कराई, जिसमें लाइन अवैध रूप से बिछी मिली है। किसान ने ऊर्जा मंत्री को भी एक्स हैंडल पर इसकी शिकायत दी थी। मंगलवार को मुख्य अभियंता ने आरोपित अवर अभियंता को निलंबित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  “गरीब किसान की जमीन, पेट और भविष्य का सवाल”: विधायक नाहिद हसन ने वन विभाग के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

पुरकाजी के गांव तुगलकरपुर कम्हेड़ा निवासी किसान मोनिस के दादा तुफैल हुसैन पुत्र हुसैन बख्श के नाम से 63केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन है। इस ट्रांसफार्मर पर किसानों के नलकूपों के कनेक्शन दिए गए हैं। पांच दिन पहले लुगलकपुर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता (श्रम्) हरि सिंह ने बिना एस्टीमेट तैयार कराए ही नलकूप की नई लाइन बिछा दी। अवर अभियंता ने वर्क्सशाप डिपो से तीन खंभों और 200 मीटर लाइन को निकलवाया। जिसे आंधी-तूफान में हुए नुकसान में दर्शा दिया। अवर अभियंता ने सीधी बिछी हुई लाइन तो खत्म कर किसान के खेत से लाइन उतार दी। इसकी भनक लगने पर किसानों ने विरोध किया।

इसे भी पढ़ें:  मिलावटखोरी पर अंकुशः 52 हजार की 400 किलो मिठाई-पेस्ट कराया नष्ट

इसके बाद मामले की शिकायत किसान मोनिस ने ऊर्जा मंत्री के एक्स हैंडल पर की थी। इसके बाद जांच कराई गई। जानसठ क्षेत्र के अधिशासी अभियंता और एसडीओ ने मामले की जांच की। जिसमें अवैध रूप से लाइन डाले जाने की पुष्टि हुई। जिस ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ी गई थी, वह भी ओवरलोड होने पर फुंक गया। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता प्रथम खंड की संस्तुति पर मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने अवर अभियंता हरि सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें चरथावल उपखंड में तैनात किया है।

इसे भी पढ़ें:  IMA CME--शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाश

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  IMA CME–शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाशजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »

मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज

Read More »