सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः कपिल देव

मंत्री कपिल देव ने जन्म दिवस पर सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा-योगी के नेतृत्व में देश और दुनिया में निखरा यूपी का नाम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस (05 जून) एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति, आधारभूत संरचनाओं का तीव्र विकास, निवेश एवं रोजगार सृजन तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाएं उनकी प्रभावी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल के सामने भरे पानी से बढ़ी परेशानी, बच्चे का फिसलकर टूटा हाथ

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उनकी कार्यकुशलता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित सोच प्रदेशवासियों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  महिला ने तोड़ा पुरानी ससुराल का दरवाजा, सास-ससुरा और रिश्तेदारों की कर दी धुनाई

Also Read This

घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिक

अहमदाबाद ।  पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान आपरेशन डेल्टा हंटश् के तहत राज्य के कई इलाकों से 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इन सभी लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, इस पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है

Read More »

तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

कानपुर। छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जब बच्चे गहरे पानी में समा गए। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित तालाब में नहाते समय सगे भाई-बहन समेत तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी पार्वती पत्नी रमेश धोबी गुरुवार को अपने

Read More »