गाड़ियों के शोरूम में आग, ऊपर रहने वाले छह परिवार फंसे

इंदौर- इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की तल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए, जिन्हें रहवासियों ने सीढ़ी व रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।
इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम में आग लग गई। अपार्टमेंट के ऊपर दो मंजिल पर छह परिवार रहते हैं। आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं आ पा रहे थे। इस कारण उन्हें आसपास के लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित निकाला। आग लगने की घटना सुबह सवा आठ बजे हुई। तब शोरूम नहीं खुला था। आग के कारण शोरूम में रखे सभी दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस जवान भी पहुंचे और उन्होंने भी आग में फंसे परिवारों को निकालने में मदद की।
सुबह जब आग लगी, तब फ्लैट में परिवार के कई सदस्य सो रहे थे। जैसे ही फ्लैट में धुआं घुसा तो रहवासियों की नींद खुली और वे जाग गए। नीचे देखा तो शोरूम जल रहा था और नीचे उतरने की जगह भी नहीं थी।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ से लौट रहे ट्रैवलर को ट्रक ने मारी ज़ोरदार टक्कर, सात की मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  घरेलू गैस सिलेंडर

Read More »

रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमारा फायदा उठाया

  वॉशिंगटन/मॉस्को- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका का दबाव भारत-रूस संबंधों को कमजोर नहीं कर सकता। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने और अमेरिकी नीतियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया। हालांकि ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा दोस्त भी बताया। भारत को लेकर रूस और अमेरिका के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ज्यादा टैरिफ

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: पड़ोसी ही निकला आरोपी, मुठभेड़ के बाद 2 गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अंबेहटा पीर में हुई इस वारदात के पीछे कोई बाहरी गैंग नहीं, बल्कि मृतका का परिचित पड़ोसी ही शामिल निकला। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और पहचान खुलने के डर से पूनम मित्तल की हत्या कर दी। एक आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर गुप्ता और सलमान के रूप में हुई है। सलमान पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने

Read More »