दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसाः ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन की मौत

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार, ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हुई थी बाइक

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) पर शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। छपार थाना क्षेत्र के सिसौना गांव के समीप ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों लोग ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति और एक बालक हरिद्वार की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रहे थे। जब वे थाना छपार क्षेत्र स्थित सिसौना गांव के समीप पहुंचे, तभी उनकी बाइक एक ट्रक के संपर्क में आ गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव कई टुकड़ों और मांस के चीथड़ों में बदल गये थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान का सिर कुचलकर नृशंस हत्या, नलकूप पर मिला शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल के पीछे एक बैग बंधा हुआ था। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार से गुजरते समय अचानक ही इस बैग का सम्पर्क ट्रक से हुआ और बैग उससे तेजी से टकरा गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सहित तीनों सवार हाईवे पर गिर गये, इसी बीच ट्रक का पिछला पहिया तीनों के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद लोगों चीख पुकार करते हुए भाग उठे, ये देखकर ट्रक चालक गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर, थानाध्यक्ष मोहित कुमार, यातायात पुलिस तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  कोडिन कफ सिरप कांड के दोषी को उल्टा लटका देंगे, अखिलेश बचा नहीं सकते: केशव मौर्य 

छपार पुलिस के अनुसार मृतकों में मोटरसाइकिल चालक की पहचान हरियाणा के सोनीपत जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रामपुर निवासी संदीप पुत्र रामकिशन आयु 35 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि अन्य एक व्यक्ति और एक 14 वर्षीय किशोर की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी। पुलिस उनके संबंध में जानकारी जुटाने और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे एनएच-58 दिल्ली देहरादून हाईवे पर सिसौना गांव के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों और एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल के पीछे बंधा बैग ट्रक से टकराने के कारण बाइक असंतुलित हो गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका की पहलः बालाजी जयंती शोभायात्रा बनी ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की मिसाल

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान, एसपी देहात मौके पर पहुंचे

मुजफ्फरनगर में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने भी सिसौना गांव के समीप दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सीओ सदर डॉ. रविशंकर से घटना की जानकारी प्राप्त की तथा दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। एसपी देहात ने कहा कि संदीप के परिजनों को हादसे के सम्बंध में सूचना दे दी गई है। जल्द ही अन्य दो लोगों की भी शिनाख्त कर ली जायेगी।

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर सेंट्रल बम धमकी: शाम 7 बजे उड़ाने की चेतावनीवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  रोमांचक मुकाबले में टिहरी फाल्कन्स की 2 विकेट से शानदार

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन

Read More »