शामली प्रकरणः बिना सत्यापन समाज को बदनाम करना गलतः धर्मवीर बालियान

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रही अफवाहों पर धर्मवीर बालियान ने उठाए सवाल, कहा-बिना सत्यापन किसी एक परिवार या पूरे समाज को निशाना बनाना अनुचित

मुजफ्फरनगर। जनपद शामली के एक दवा कारोबारी के पुत्र आयुष मलिक और एक मुस्लिम युवती से जुड़े कथित प्रेम प्रसंग, निकाह तथा धर्मांतरण की चर्चाओं के बीच जाट महासभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने सोशल मीडिया के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों के द्वारा फैलाए जा रहे संदेशों और पोस्टों पर चिंता जताते हुए ऐसे लोगों से तथ्यहीन सूचनाओं को प्रसारित करने से बचने की अपील की है। साथ ही किसी एक परिवार या पूरी जाति को बिना प्रमाण के विवादों से जोड़ने की प्रवृत्ति पर भी सवाल खड़े किए हैं।

धर्मवीर बालियान ने शनिवार को फेसबुक पर साझा की गई अपनी पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दवा कारोबारी देवराज मलिक परिवार को लेकर धर्म परिवर्तन संबंधी अनेक चर्चाएं और पोस्ट देखने को मिल रही हैं। इन पोस्टों में विशेष रूप से जाट शब्द को प्रमुखता से लिखकर पूरे समाज को निशाना बनाने का प्रयास किया गया है, जो न केवल अनुचित है बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वयं को हिंदू धर्म का हितैषी बताते हैं, उन्हें किसी भी अपुष्ट जानकारी के आधार पर किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष को बदनाम करने से बचना चाहिए। यदि कोई विषय हिंदू धर्म से संबंधित है तो उसे उसी रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। किसी विशेष जाति को अनावश्यक रूप से विवाद में घसीटकर पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे मुख्य अतिथि

जाट महासभा अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में यह भी उल्लेख किया कि शामली पुलिस द्वारा इस मामले में आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया जा चुका है और प्रथम दृष्टया मामले को फर्जी बताया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी प्रकार के धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए अफवाहों के आधार पर निष्कर्ष निकालना गलत होगा। धर्मवीर बालियान ने उन लोगों से भी जवाब मांगा जिन्होंने बिना सत्यापन के एक परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तथा जाट शब्द का उपयोग कर पूरे समाज को चर्चा का विषय बनाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे और समाज से माफी मांगेंगे।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की मौत

उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी समाचार, वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पूरी तरह पुष्टि अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और जिम्मेदार संवाद बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि शामली पुलिस की आधिकारिक पोस्ट भी कमेंट बॉक्स में साझा की गई है, ताकि इच्छुक लोग स्वयं तथ्यों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  सनातन धर्म में आस्था रखने वाली सुहागन महिलाएं सौभाग्य प्राप्ति के लिए रखती है व्रत - गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज

बता दें कि योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर ने इस प्रकरण को उठाते हुए आरोप लगाया था कि आयुष मलिक का धर्मांतरण और खतना कराकर मुस्लिम युवती ने निकाह किया है और अब वो मुस्लिम बनकर ही रह रहा है। हालांकि स्वामी यशवीर के सभी आरोपों का पुलिस जांच और सामने आये बयान से पटाक्षेप होता नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी पुलिस जांच जारी है। इसी पर अब जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बिना सत्यापन किये आरोप लगाने और एक परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर नए सवाल पैदा कर दिये हैं। इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं धर्मवीर बालियान की यह अपील सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार और तथ्य आधारित संवाद की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना सड़क हादसा, चार लोग गंभीर घायलवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने प्रेम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखों का अवैध भंडारण करने वाला एक व्यापारी गिरफ्तारपुरकाजी कस्बे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी,

Read More »