देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

Deoband News: देवबंद में निहंग सिंह भाइयों पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समूह संगत ने शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने में किसान यूनियनों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और तल्हेड़ी चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

समूह साध संगत जिला सहारनपुर के बैनर तले हुए धरने का नेतृत्व बाबा रणजीत सिंह पनियाली ने किया। उन्होंने कहा कि तल्हेड़ी में निहंग सिंह भाइयों पर हुए हमले के बाद भी पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। उनका आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर संगत को बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

तल्हेड़ी चौकी प्रभारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि पूरे मामले में तल्हेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर समाज में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला तो किसान यूनियन सिख समाज के साथ खड़ी होकर आंदोलन को आगे बढ़ाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल पर परिजनों का धरना

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सुजसबीर सिंह, महामंत्री अमनदीप सिंह, देवबंद गुरुद्वारा प्रधान सेठ कुलदीप कुमार, रामपुर मनिहारान गुरुद्वारा प्रधान मनजिंदर सिंह, नानौता प्रधान भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर, जागती जमीर मोर्चा मुजफ्फरनगर के चेयरमैन हन्नी सेखों, भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, परविंदर सिंह, कालूराम प्रधान, चंद्रजीत सिंह निक्कू, सपा नेता टिंकू अरोड़ा, अरुण राणा और पंजाबी समाज अध्यक्ष सतीश गिरधर समेत कई वक्ताओं ने भी धरने को संबोधित किया।

सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए धरने पर दोपहर में एसडीएम विजय प्रताप सिंह और सीओ अभितेष सिंह पहुंचे। धरना दे रहे लोगों ने अधिकारियों के सामने पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया और तल्हेड़ी चौकी प्रभारी लोकेश राणा के निलंबन तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित घायल

सीओ अभितेष सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तल्हेड़ी चौकी प्रभारी के निलंबन के संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही गई। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

कार्रवाई न हुई तो 16 जून को फिर आंदोलन की चेतावनी

बाबा रणजीत सिंह पनियाली ने कहा कि संगत ने प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त किया है, लेकिन यदि इस बार भी वादा पूरा नहीं हुआ तो 16 जून को दोबारा और तेज आंदोलन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता बाबा छबेग सिंह कोटा ने की, जबकि संचालन पनियाली गुरुद्वारा कमेटी के सचिव हरजीत सिंह और देवबंद गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने किया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कल मुख्यमंत्री की जनसभा, हाईवे पर रूट डायवर्जन

धरना समाप्त होने के बाद न्याय की मांग को लेकर सुबह से अन्न-जल त्यागकर बैठे युवक चरणप्रीत का अनशन भी समाप्त कराया गया। सीओ अभितेष सिंह ने उन्हें पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया।

धरने को जिले की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के अलावा भाकियू टिकैत, भाकियू वर्मा, सनातन सभा ट्रस्ट, नगर उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नागल व्यापार मंडल सहित कई संगठनों का समर्थन मिला। इस दौरान बाबा अजीत सिंह, बाबा गुलजार सिंह, बाबा विजय सिंह, बालेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह धीर, डॉ. गुरदीप सिंह सोढी, कर्मजीत सिंह एडवोकेट, राजेश अजमानी, बलदीप सिंह, राघव दास अग्रवाल, मनोज सिंघल, कुणाल गिरधर, सचिन छाबड़ा, मनजोत सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, जसमीत सिंह बराड़, लाडी सरसावा, सुरजीत सिंह फंदपुरी, रवि रंगूला, कपिल डाबर, संतोष सिंह, श्याम लाल भारती, प्रभजोत सिंह, रवि होरा, मंगू सचदेवा, ईश्वर उपाध्याय, रिच्छपाल सिंह और लाडी कपूर गंगोह आदि मौजूद रहे।

Also Read This

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कल मुख्यमंत्री की जनसभा, हाईवे पर रूट डायवर्जनआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा

Read More »