युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पांच नामजद, आरोपी फरार

नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात करने का आरोप, गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की तीन टीमें गठित

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में एक युवती द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र में एक युवती ने पांच युवकों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार वह देर शाम जंगल क्षेत्र में चारा लेने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे अपने कब्जे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

इसे भी पढ़ें:  विदेश में खुदकुशी-सऊदी अरब से पत्नी को की वीडियो कॉल और लगा ली फांसी

युवती का कहना है कि इसके बाद उसके साथ पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों का आरोप है कि खोजबीन के दौरान युवती जंगल में नग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली। घटना की सूचना मिलने पर परिजन युवती को लेकर थाना चरथावल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने आरोपियों से रहम की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के अनुसार 13 जून को थाना चरथावल पुलिस को ग्राम लुहारी खुर्द निवासी लगभग 24 वर्षीय युवती की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हुई। तहरीर में ग्राम दधेड़ू खुर्द निवासी उमर पुत्र आस मोहम्मद तथा उसके अन्य साथियों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल में मुकदमा अपराध संख्या 95/2026, धारा 70(1), 87 एवं 123 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना चरथावल पुलिस की संयुक्त तीन टीमों का गठन किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  श्री हनुमान मन्दिर शिव चौक में मनेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

Also Read This

Uttarakhand Weather Update 14 June: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

Read More »

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »