श्रुतपंचमी पर खतौली में निकली जिनवाणी मां की भव्य पालकी यात्रा

खतौली। श्रुतपंचमी के अवसर पर श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा में चल रहे विधान का भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। इस मौके पर नगर में जिनवाणी मां की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कंडारकर ने झंडी दिखाकर किया।

कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक और प्रक्षाल किया गया। शांति धारा शशांक जैन और गौरव जैन द्वारा की गई। विधानाचार्य हिमालय शास्त्री जी ने श्रुतपंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म में यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन पहली बार जिनवाणी लिपिबद्ध हुई थी। आचार्य धरसेन के शिष्य भूतबली और पुष्पदंत जी ने षट्खंडागम ग्रंथ की रचना इसी दिन पूर्ण की थी।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार का कबूलनामाः पुलिस भर्ती के नाम पर तीन करोड़ की ठगी

विधान में श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य और भजनों के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। मृदुला जैन परिवार की ओर से जिनवाणी मां को सुंदर वस्त्र अर्पित किए गए। जयपुर से पधारे सात्विक शास्त्री और विदेह शास्त्री ने पालकी यात्रा के दौरान भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के चार बड़े नेताओं समेत 400 अज्ञात पर मुकदमा

जिनवाणी मां की पालकी यात्रा नगर के सभी जिन मंदिरों से होती हुई वापस पिसनोपाड़ा मंदिर पहुंची। इसके बाद मंगल कलश यात्रा मुकेश जैन के निवास पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया गया। विधान में शामिल श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए शुद्ध भोजन की व्यवस्था राहुल जैन, यश जैन नागर कालोनी परिवार की ओर से की गई।

पालकी यात्रा में सकल जैन समाज खतौली के अध्यक्ष सुशील जैन, राजीव जैन, वैभव जैन, कलपेन्द्र जैन, मदन जैन, बबलू टिकरी, संजय जैन दादरी, नेमचन्द जैन, अनन्त वीर्य जैन, आर्जव, पंकज सराफ, संजय अकिंचन, आगम, निखिल जैन, अंजलि जैन, सरिता जैन, रीतू जैन, इशिका जैन, आंशिका जैन, स्वाति जैन, शैलबाला जैन और प्रियंका जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  आईआईए की श्रम कानून मीटिंग में उद्योगों को मिली व्यावहारिक जानकारी

कार्यक्रम में दिल्ली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, जानसठ, मेरठ और पल्लवपुरम सहित विभिन्न स्थानों से आए जैन समाज के श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।

Also Read This

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार ने अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में से एक कदम उठाया है। विजिलेंस जांच में भूमि खरीद-बिक्री के दौरान अनियमितताओं, कथित साजिश और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने के बाद सरकार ने अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।   इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ

Read More »

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकारों में संवर रहा नागरिकों का जीवन स्तरः कपिल देव  निधि के अनुसार,

Read More »

रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार

सहारनपुर। रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रस्तावित स्थानांतरण और रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने के मामले में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन तहसील सदर सहारनपुर ने सिटी विधायक को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।   एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि दस्तावेज लेखक लंबे समय से कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैठकर दस्तावेज लेखन का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व में जब रजिस्ट्री कार्यालय को दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट कंपाउंड में स्थानांतरित किया गया था, उस समय भी दस्तावेज लेखकों ने संघर्ष किया था। बाद में प्रशासन की ओर से उन्हें बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई थी। इसे

Read More »

श्रमिकों का कल्याण ही विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव-कपिल देव अग्रवाल

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से श्रमिकों को मिला प्रोत्साहन, सामाजिक सुरक्षा पर दिया गया जोर

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

उस्मान के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विद्युत चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं

Read More »