रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार

Shivani
Shivani

सहारनपुर। रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रस्तावित स्थानांतरण और रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने के मामले में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन तहसील सदर सहारनपुर ने सिटी विधायक को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।

 

एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि दस्तावेज लेखक लंबे समय से कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैठकर दस्तावेज लेखन का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व में जब रजिस्ट्री कार्यालय को दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट कंपाउंड में स्थानांतरित किया गया था, उस समय भी दस्तावेज लेखकों ने संघर्ष किया था। बाद में प्रशासन की ओर से उन्हें बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई थी।

इसे भी पढ़ें:  एनजीओ छोटी सी आशा ने जरूरतमंदों को किया भोजन प्रसाद वितरित

 

पत्र में दावा किया गया है कि अब दोबारा रजिस्ट्रार कार्यालय को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। एसोसिएशन के अनुसार, जिस स्थान को चिन्हित किए जाने की बात कही जा रही है, वह फतेहपुर जट्ट क्षेत्र में है और वर्तमान स्थान से काफी दूर बताया गया है। दस्तावेज लेखकों का कहना है कि कलेक्ट्रेट कंपाउंड में ही प्रशासन के पास कई जगह उपलब्ध हैं। ऐसे में यदि जरूरत हो तो इसी परिसर में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाकर व्यवस्था की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया चुनावी ड्यूटी का पाठ

 

एसोसिएशन ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से दस्तावेज लेखकों और उनसे जुड़े सहयोगियों के रोजगार पर असर पड़ सकता है। इसी को लेकर उन्होंने सिटी विधायक से हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की है।

 

इसे भी पढ़ें:  मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा सचिवालय का फैसला

पत्र में यह भी कहा गया है कि जिलाधिकारी के आश्वासन के अनुसार समस्या का समाधान कराया जाए। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने 19 जून को सुबह 10:30 बजे रजिस्ट्री कंपाउंड में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिलाने में सहयोग की भी अपील की है।

 

खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। प्रशासन या संबंधित विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Share This Article