कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोगों में रोष ईओ को सौंपा ज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित बालाजीपुरम क्षेत्र में कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजीव कुमार से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोहल्ला बालाजीपुरम में गौशाला रोड के निकट लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही बरसात के दौरान गौशाला रोड जलमग्न हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। कांवड़ पटरी मार्ग से गौशाला जाने वाले रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण बरसात में हालात और खराब होने की आशंका जताई गई।समस्या की गंभीरता को देखते हुए ईओ राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लिपिक श्रवण कुमार और सफाई नायक बिट्टू भी मौजूद रहे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने अधिकारियों को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।निरीक्षण के दौरान ईओ ने तत्काल सफाई अभियान चलाकर दुर्गंध की समस्या दूर करने, सड़क पर बने गड्ढों का भराव कराने तथा भविष्य में स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बालाजीपुरम निवासी अनिल धामा ने कहा कि यदि बरसात शुरू होने से पहले समस्या का समाधान नहीं किया गया तो रास्ता पूरी तरह बाधित हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।

इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बसों के अवैध स्टैण्ड के खिलाफ एस.डी. पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों का हंगामा

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को यह भी बताया कि आगामी दिनों में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगनहर पटरी मार्ग से होकर गुजरते हैं। यदि समय रहते सफाई और सड़क सुधार का कार्य नहीं कराया गया तो कांवड़ियों को गंदगी और अव्यवस्था के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Also Read This

भैंस लूटकांड का खुलासा, आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो कटरे बरामद

खतौली पुलिस ने भैंस लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए दो कटरे (लवारे) बरामद कर उन्हें पीड़ित किसान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस के अनुसार 11-12 जून की रात रसूलपुर कैलौरा निवासी किसान सुखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने उन्हें और उनके पुत्र को बंधक बना लिया था। इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राखआरोपियों ने तमंचे के बल पर दो भैंस और दो कटरे लूट लिए थे। इस संबंध में खतौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम

Read More »

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्ला बोल, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

खतौली। प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री एवं पेपरलेस पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं मुंशियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को खतौली तहसील में पांचवें दिन भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रस्तावित व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य को निजी कंपनियों के हाथों सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, टाइपिस्टों तथा इस कार्य से जुड़े अन्य लोगों की आजीविका पर

Read More »

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खतौली सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। खतौली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जारी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लड़कियों के सामने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस करता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान रोबिन पुत्र संजय निवासी ग्राम मखेड़ी, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस

Read More »

रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक यात्री की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत यूपी निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने

Read More »

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्त

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ तो उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी

Read More »