वाल्मिकी समाज ने नव निर्वाचित संगठन अध्यक्ष बृजमोहन का किया स्वागत

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया सहयोग और समन्वय के साथ समस्याओं के समाधान का आश्वासन

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष बृजमोहन का सोमवार प्रातः उनके आवास पर वाल्मिकी समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह पहीवाल, भावादस के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सिलेलाल, जिला अध्यक्ष कपिल पहीवाल, सफाई कर्मचारी यूनियन के पूर्व मंत्री राजू वैघ, सफाई नायक राजकुमार सहित अर्जुन, रोहित लहरी, राहुल, अर्जुन तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और वाल्मिकी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  शर्मसारः झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की क्षत-विक्षत लाश

इसके बाद नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में नव नियुक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने भी टाउनहाल स्थित अपने कार्यालय में संगठन अध्यक्ष बृजमोहन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को पूर्ण सहयोग देने तथा संवाद और समन्वय के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बृजमोहन ने वाल्मिकी समाज और नगर स्वास्थ्य अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह नगर पालिका के सभी कर्मचारियों, जिनमें वाल्मिकी समाज के कर्मचारी भी शामिल हैं, के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा तथा पालिका प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गरीब ई-रिक्शा वालों से हर दिन हुई 26 हजार से ज्यादा की वसूली
Share This Article