कोलकाता- तारातला में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत कार्य के लिए पुलिस, और आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हैं। अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके से एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बुधवार दोपहर को एक निर्माणाधीन गोदाम अचानक गिर गया। पुलिस के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह घटना तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित गोदाम की है। दोपहर के समय हुआ हादसा
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उस समय गोदाम की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिस वक्त यह घटना हुई, वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि मलबे के नीचे अभी भी काफी लोग फंसे हो सकते हैं। राहत की बात यह है कि अब तक चार लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को एआई आधारित शिक्षण तकनीक का दिया प्रशिक्षण
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा जगत में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रहाः मोनिका गर्ग





